---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдкрдВрдЬрд╛рдм рдХреЗ рдлрддреЗрд╣рдЧрдврд╝ рд╕рд╛рд╣рд┐рдм рдореЗрдВ рдЖрдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ рднрдХреНрддреЛрдВ рдХреЛ рдорд┐рд▓реЗрдЧреА рдпреЗ рдЦрд╛рд╕ рд╕реБрд╡рд┐рдзрд╛, рд╕реНрдкреЗрд╢рд▓ DG рдХрд╛ рдЖрджреЗрд╢

DG Arpit Shukla Order: рдкрдВрдЬрд╛рдм рдХреЗ рд╕реНрдкреЗрд╢рд▓ рдбреАрдЬреА рд▓реЙ рдПрдВрдб рдЖрд░реНрдбрд░ рдЕрд░реНрдкрд┐рдд рд╢реБрдХреНрд▓рд╛ рдиреЗ рдлрддреЗрд╣рдЧрдврд╝ рд╕рд╛рд╣рд┐рдм рдХрд╛ рджреМрд░рд╛ рдХрд░рдХреЗ рд╢рд╣реАрджреА рд╕рднрд╛ рдХреЗ рдкреНрд░рдмрдВрдзреЛрдВ рдХрд╛ рдЬрд╛рдпрдЬрд╛ рд▓рд┐рдпрд╛ред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

DG Arpit Shukla Order: दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह के सबसे छोटे पुत्रों, छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए तीन दिवसीय वार्षिक शहीदी सभा 25 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2024 तक फतेहगढ़ साहिब में आयोजित की जाएगी।

शहीदी सभा से पहले विशेष पुलिस महानिदेशक (Special DGP) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने फतेहगढ़ साहिब का दौरा किया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जिले में समारोह सुचारु और सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जा सके।

---विज्ञापन---

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने डीआईजी रोपड़ रेंज हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत ग्रेवाल के साथ शहीदी सभा की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैनात सभी डीएसपी और एसपी रैंक के अधिकारियों और 3200 पुलिस बल को जानकारी दी। उन्होंने उनसे संगत के प्रति जरूरी विनम्र दृष्टिकोण अपनाने और इसे सफल बनाने के लिए पूरी लगन और दृढ़ संकल्प के साथ काम करने को कहा गया है।

तीर्थयात्रियों को नहीं होगी कोई परेशानी 

सभी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल शहीदी सभा के शांतिपूर्ण और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा कई नई पहल लागू की गई हैं ताकि तीर्थयात्रियों को छोटे साहिबजादों के दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

---विज्ञापन---

विशेष डीजीपी ने बताया कि कुल 20 पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग क्षेत्र और गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बीच शटल बस सेवा को बढ़ाकर 100 बसें कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे शहर को वन-वे ट्रैफिक रूट में बदल दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इलाके की व्यवस्था को पांच सेक्टरों में बांटा गया है और एक साफ वीआईपी मार्ग बनाया गया है, जो आपात कालीन मार्ग के रूप में भी काम करता है। उन्होंने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC), खालसा एड, नेशनल कैडेट कोर (NCC) और अन्य गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर से आने वाले भक्तों की मदद के लिए 6 सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं, जिनमें एक पुलिस डेस्क, एक सूचना डेस्क के साथ ही मेडिकल सेवा शामिल है।

ये भी पढ़ें-  PM मोदी ने पंजाब के 250 युवाओं को बांटे ज्वाइनिंग लेटर, रोजगार मेला में चुने गए थे

---विज्ञापन---

First published on: Dec 24, 2024 12:28 PM

End of Article

About the Author

Deepti Sharma

рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 8 рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдореЗрдВ рд╣реИрдВред рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд░рдЦрддреА рд╣реИрдВред рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдореЗрдВ рд▓рдЧрднрдЧ рд╕рднреА рдмреАрдЯ рдЬреИрд╕реЗ- рд╣реЗрд▓реНрде, рдзрд╛рд░реНрдорд┐рдХ, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдкреЙрд▓рд┐рдЯрд┐рдХрд▓ рдЖрджрд┐ рдкрд░ рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдХреЗ рдЕрд▓рд╛рд╡рд╛ рдпреВрдЯреНрдпреВрдм рдкрд░ рднреА рдХрд╛рдо рдХрд░ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рдлрд┐рд▓рд╣рд╛рд▓, рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдиреНрдпреВрдЬ24 рдХреА рд╣рд┐рдиреНрджреА рдиреНрдпреВрдЬ рд╡реЗрдм рд╕рд╛рдЗрдЯ рдореЗрдВ рдмрддреМрд░ рд▓реЗрдЦрдХ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рджрд┐рдкреНрддреА рд╢рд░реНрдорд╛ рдиреЗ MJMC (Post Graduation) рд╕реБрднрд╛рд░рддреА рдпреВрдирд┐рд╡рд░реНрд╕рд┐рдЯреА, рдореЗрд░рда (Uttar Pradesh) рд╕реЗ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola