भारी बारिश से मुंबई बेहाल, सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक ठप और अंधेरी सब वे बंद, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
मुंबई में मॉनसून की जोरदार बारिश हो रही है और शहर के कई इलाके पानी से भर चुके हैं. बीती रात मुंबई शहर और मुंबई उपनगर इलाके में तेज बारिश हुई है. जिसके बाद सड़के तालाब बन चुकी हैं और ट्रैफिक भी ठप पड़ गया है. लोगों को घरों से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अंधेरी सबवे (अंडरपास) में इतना ज्यादा पानी भर गया है कि उसे लोगों के बंद तक करना पड़ गया है. मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी उप नगर में औसतन 100M से ज्यादा बारिश दर्ज किया गया. फिलहाल 4 घंटे से बारिश रुकी हुई है.

रातभर की बारिश से अंधेरी, बांद्रा, खार, मालाड, गोरेगांव, जुहू, वर्सोवा जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा असर देखा गया है. वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, अंधेरी सबवे में पानी भर गया है, जिसके बाद उसे बंद करना पड़ा.
---विज्ञापन---
बता दें कि अंधेरी सबवे मुंबई का एक ऐसा रास्ता है जो पूर्व और पश्चिम को जोड़ता है. हर रोज हजारों गाड़ियां और लोग यहां से गुजरते हैं. मॉनसून की बारिश में अंधेरी सबवे में जलजमाव होना पुरानी समस्या है. शहर के निचले इलाकों में कई जगहों पर भारी जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं. जलजमाव को देखते हुए एहतियातन अंधेरी सबवे को देर रात 1:45 बजे से यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है. किसी भी अप्रिय घटना या हादसे को रोकने के लिए सबवे के बाहर पुलिस बंदोबस्त किया गया है.
जहां एक तरफ मुंबई में लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. बता दें कि मॉनसून इस बार 13 दिन देरी से मुंबई पहुंचा था.