Gurugram: फूल के गमले चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी बोला- अच्छे लग रहे थे, इसलिए ले गया था

Gurugram: गुरुग्राम में सरकारी गमले चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि फूल के गमले अच्छे लग रहे थे, इसलिए उन्हें चुरा लिया था। बता दें कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सड़क किनारे रखे फूल के […]

---विज्ञापन---

Gurugram: गुरुग्राम में सरकारी गमले चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि फूल के गमले अच्छे लग रहे थे, इसलिए उन्हें चुरा लिया था। बता दें कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सड़क किनारे रखे फूल के गमले को चोरी करते हुए दो शख्स दिखे थे।

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि सरकार गमलों को चोरी करने के आरोप में 50 साल के मनमोहन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी में यूज की गई कार और चुराए गए फूलों के गमलों को बरामद कर लिया है।

क्या है मामला?

भारत को G20 की अध्यक्षता मिलने के बाद देश के कई शहरों में G20 सम्मेलन (G20 Summit) हो रहे हैं। इसको लेकर राज्य सरकारें शहर को फूलों, वॉल पेंटिंग समेत अन्य तरीके से सजा रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में आज मार्च से G20 की तीन दिवसीय बैठक हो रही है। बैठक को लेकर गुरुग्राम के शंकर चौक पर सरकार की ओर से फूलों के गमले रखे गए थे। इन गमलों को चुराकर ले जाने का एक वीडियो सामने आया था।

और पढ़िए –Ajmer News: महिला से रेप का आरोपी कन्नौज से गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल

सोशल मीडिया पर वायरल 1 मिनट 7 सेकंड के वीडियो में दिख रहा था कि एक कार शंकर चौक पर रुकती है। कार से दो शख्स उतरते हैं। इसके बाद चौराहे पर रखे पौधों के गमले उठाकर कार की डिक्की में रख लेते हैं। इसके बाद वहां से निकल जाते हैं।

सीईओ ने कहा था- होगी कार्रवाई

गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के संयुक्त सीईओ एसके चहल ने कहा था कि हमारे संज्ञान में मामला है। जिन लोगों ने पौधे चुराए हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। कार ड्राइवर के खिलाफ डीएलएफ फेस तीन थाने में केस दर्ज कराया गया था।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 01, 2023 12:33 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें