गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गुरुग्राम का सुशांत लोक, आधी रात हुए एनकाउंटर में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर
एनकाउंटर गुरुग्राम के सुशांत लोक में किया गया, जहां गैंग के शूटरों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 4 शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है.
हरियाणा की हब सिटी कही जाने वाला गुरुग्राम उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जब पुलिस द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन में दीपक नांदल गैंग के 4 शूरट ढेर हो गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये एनकाउंटर गुरुग्राम के सुशांत लोक में किया गया, जहां गैंग के शूटरों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 4 शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस ऑपरेशन में तीन पुलिसवाले भी घायल हुए हैं.
पुलिस के अनुसार, मारे गए सभी बदमाश विदेश से संचालित किए जा रहे दीपक नांदल गैंग से जुड़े शूटर थे. घायल हुए शूटर का इलाज किया जा रहा है. मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सभी का उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
---विज्ञापन---
#WATCH | Gurugram, Haryana: Visuals from Sushant Lok in Gurugram where four shooters of the foreign-based Deepak Nandal gang were killed and one was injured during a police encounter.
The miscreants had arrived to open fire at the residence of SGT University founder's son over… pic.twitter.com/nOsa9J1Jhh
पुलिस ने बताया कि देर रात कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि सुशांत लोक क्षेत्र में हथियारों से लैस कुछ बदमाश एक स्कॉर्पियो कार में घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम मौके के लिए रवाना हुई. इसी दौरान बदमाश एक कारोबारी के घर पहुंचे और वहां अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की और आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ही गोलियां चला दीं.
---विज्ञापन---
5 ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद
इसके बाद दोनों ओर से हुई जवाबी फायरिंग में स्कॉर्पियो में सवार पांचों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस सभी को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने चार शूटरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक इलाज जारी है. घटनास्थल से पुलिस ने पांच ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी.