देशभर में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है, सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है. आजादी के जश्न के बीच आज सबकी नजरें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किले पर रहने वाली हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13वीं बार तिरंगा फहराएंगे. इस बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है. लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए लाल किले के आस-पास की कई सड़कों को बंद रखा गया है, हालांकि डायवर्जन लागू रहेगा.

कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक कुछ प्रमुख सड़कों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. बंद रहने वाले प्रमुख मार्गों की बात करें तो नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से चट्टा रेल चौक, लोथियन रोड पर जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल चौक, एसपी मुखर्जी मार्ग पर एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक और चांदनी चौक रोड पर फाउंटेन चौक से लाल किला शामिल हैं. इसके अलावा निशाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड, लिंक रोड और रिंग रोड के कुछ हिस्सों पर भी ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: इस 15 अगस्त नाश्ते में कुछ अलग बनाएं, बच्चों को खिलाएं ये तिरंगा ढोकला

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, लाल किले के आसपास कई सड़कें रहेंगी बंद; घर से निकलने से पहले देखें रूट

---विज्ञापन---

इन रास्तों पर भी ट्रैफिक प्रभावित

ट्रैफिक पुलिस ने बिना वैध पार्किंग लेबल वाले वाहन चालकों को सुबह 4 बजे से 10 बजे के बीच सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और जेएल नेहरू मार्ग से बचने की सलाह दी है. निजामुद्दीन खट्टा से ISBT कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड और आउटर रिंग रोड के सालिमगढ़ बाईपास वाले हिस्से पर भी आवाजाही प्रभावित रहेगी.

किन रास्तों पर डायवर्जन का विकल्प

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन की भी जानकारी दी है. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक उत्तर-दक्षिण दिशा में आने-जाने वाले वाहन अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, एसपी मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. पूर्व-पश्चिम दिशा के यातायात के लिए NH-24/NH-9, निजामुद्दीन खट्टा, बारापुल्ला रोड और रिंग रोड का विकल्प दिया गया है. यमुना पार से उत्तर दिल्ली जाने वाले वाहन पुश्ता रोड, जीटी रोड और युधिष्ठिर सेतु होते हुए ISBT कश्मीरी गेट जा सकते हैं.

---विज्ञापन---