NCR वालों की बल्ले-बल्ले! महारानी बाग से सोहना सिर्फ 25 मिनट में, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक तैयार
DND Maharani Bagh to Jaitpur Expressway: दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे का 9 किमी का छह लेन वाला हिस्सा, जो DND महारानी बाग से जैतपुर पुशत रोड तक जाता है, वह बनकर तैयार हो गया है. जानिए कब खुलेगा ये मार्ग?
दिल्ली NCR वालों की जिस घड़ी का लंबे वक्त से इंतजार अब खत्म हो गया है. डीएनडी महारानी बाग से जैतपुर पुशत रोड तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 9 किमी छह-लेन (6-Lane) हिस्सा पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा ‘भारतमाला परियोजना’ के तहत विकसित इस अर्बन कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच हर दिन लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से लाखों नौकरीपेशा लोगों को हमेशा के लिए राहत मिलेगी, इस चमचमाते एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे की सबसे खास बात यह है कि स्थानीय ट्रैफिक और एक्सप्रेसवे के ट्रैफिक को बिल्कुल अलग रखा गया है, जिससे सफर बिना किसी रुकावट के बेहद रफ्तार से पूरा होगा.
स्मार्ट इंजीनियरिंग से बने इस खंड से महारानी बाग से सोहना (हरियाणा) तक का सफर, जिसमें पहले 2.5 घंटे का लंबा समय लगता था, वह घटकर महज 25 मिनट रह जाएगा. यह नए एलिवेटेड मार्ग से वाहन अच्छी रफ्तार में बिना किसी रुकावट के अपने ऑफिस, घर या अन्य जगहों की यात्रा कर सकेंगे. माना जा रहा है कि इस रूट के पूरी तरह ऑपरेशनल होते ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों का लाइफस्टाइल और दैनिक सफर थकाऊ होने के बजाय सुपरफास्ट और बेहद आरामदायक होने वाला है. इस प्रोजेक्ट का स्थानीय लोग, इस रूट पर सफर करने वाले लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, अब वह समय आ गया है, जब हर कोई इस मार्ग से घंटों की दूरी को कुछ मिनटों में पूरी करेगा.
चरण सेक्टर
मुख्य नोड
जुड़ा हुआ क्षेत्र
1
DND फ्लाईओवर / महारानी बाग
मुख्य दिल्ली / नोएडा लिंक
2
कालिंदी बाईपास / ओखला
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली सीमा
3
फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास
हरियाणा औद्योगिक क्षेत्र
4
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे / KMP
मुख्य राजमार्ग जंक्शन
लोग कब कर सकेंगे इस एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल?
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के औपचारिक उद्घाटन और जनता के लिए खोले जाने से पहले, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी स्थानीय नेताओं के साथ बीते मंगलवार यानी 19 मई को इस साइट का दौरा और अंतिम समीक्षा (Review) किया था. उन्होंने बताया कि इसके लोकार्पण के लिए पीएमओ को प्रपोजल भेजा जाएगा. उम्मीद है कि जून के दूसरे सप्ताह में इसे जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा.