Delhi Traffic Alert: राजधानी दिल्ली में भारी ट्रैफिक का अलर्ट, इस रोड पर सफर करने वाले हो जाएं सावधान! 18 जून तक इन रास्तों पर लग सकता है भीषण जाम
Delhi Traffic Jam Alert: फैज रोड से रानी झांसी रोड कॉरिडोर पर 220 KV केबल बिछाने के कार्य के कारण 18 जून 2026 तक भारी जाम की संभावना है. सुबह 8-11 और शाम 5-9 के पीक आवर्स में वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
राजधानी दिल्ली की सड़कों पर सफर करना अगले कुछ दिनों तक आपकी जेब और समय दोनों पर भारी पड़ सकता है. अगर आप सेंट्रल दिल्ली के रास्तों से होकर अपने दफ्तर या काम पर जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड द्वारा फैज रोड से रानी झांसी रोड कॉरिडोर के बीच 220 केवी (KV) की हाई-वोल्टेज केबल बिछाने का काम शुरू किया गया है. इस निर्माण कार्य की वजह से 8 जून से लेकर 18 जून तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने वाली है. निर्माण सामग्री और खुदाई के कारण यह रूप पहले से पतला हो गया है, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. इसलिए, घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना पहले ही बना लें, ताकि आप वक्त पर अपने ऑफिस आदि पहुंच सके.
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस निर्माण कार्य के चलते अगले एक हफ्ते तक इस पूरे कॉरिडोर पर सामान्य से काफी धीमी गति से यातायात चलने की संभावना है. इसलिए अगर आप ऑफिस जाने वाले कर्मचारी हैं या व्यापार के सिलसिले में इस रास्ते से सफर करते हैं, तो आपको समय का खास ध्यान रखना होगा. ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम को 5 बजे से रात 9 बजे तक इस रूट पर भारी जाम लग सकता है. यह वह समय होता है जब दफ्तरों की छुट्टी और शुरुआत होती है, जिससे सड़क पर दबाव सबसे ज्यादा रहता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुझाव दिया है कि इन घंटों के दौरान अगर संभव हो, तो रानी झांसी रोड के बजाय किसी वैकल्पिक मार्ग का चुनाव करें ताकि आप समय पर अपनी मंजिल तक पहुंच सकें.
प्रशासन ने जारी की जरूरी एडवाइजरी
प्रशासन और ट्रैफिक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस रूट पर फंसने के बजाय आसपास की अन्य सड़कों का इस्तेमाल करें. सड़क पर लगे ट्रैफिक साइनेज (यातायात संकेतों) को ध्यान से पढ़ें और वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप गूगल मैप्स या नेविगेशन ऐप्स की मदद लें, जो आपको जाम से बचने के लिए कम भीड़ वाला रास्ता सुझा सकें. आपकी थोड़ी सी सावधानी आपको घंटों के ट्रैफिक जाम से बचा सकती है.
---विज्ञापन---
हालांकि आम जनता के लिए ट्रैफिक की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि मरीजों और आपातकालीन वाहनों (Emergency Vehicles) के लिए रास्ते हमेशा खुले रखे जाएंगे. एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा ताकि किसी की जान को खतरा न हो.
कब तक मिलेगी जाम से मुक्ति?
फिलहाल के शेड्यूल के मुताबिक, यह निर्माण कार्य 18 जून तक चलने की उम्मीद है. ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड का लक्ष्य है कि 18 जून की रात तक केबल बिछाने का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि उसके बाद यातायात फिर से सुचारू रूप से चल सके. हालांकि, बारिश या किसी तकनीकी बाधा की स्थिति में इस समयसीमा को थोड़ा आगे भी बढ़ाया जा सकता है.
हिंदी न्यूज़/प्रदेश/दिल्ली/Delhi Traffic Alert: राजधानी दिल्ली में भारी ट्रैफिक का अलर्ट, इस रोड पर सफर करने वाले हो जाएं सावधान! 18 जून तक इन रास्तों पर लग सकता है भीषण जाम