दिल्ली मेट्रो अपडेट: DMRC ने आज भी 18 स्टेशनों को बंद रखने का किया ऐलान, यात्री कर सकेंगे इंटरचेंज
Cockroach Janata Party: डीएमआरसी ने भी सुरक्षा का हवाला देते हुए लगातार तीसरे दिन भी कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन को बंद रखने का ऐलान किया है. इन स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध रहेगा, हालांकि स्टेशन के अंदर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन की वजह से बवाल मचा हुआ है. सुरक्षा व्यवस्था और लॉयनऑर्डर कायम रखने के लिए सरकार ने कई तरह के कदम उठाए हैं. इस बीच डीएमआरसी ने भी सुरक्षा का हवाला देते हुए लगातार तीसरे दिन भी कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन को बंद रखने का ऐलान किया है. इन स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध रहेगा, हालांकि स्टेशन के अंदर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
Service Update
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (25th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg 2. Rajiv Chowk 3.…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 24, 2026
DMRC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. राजधानी के जंतर मंतर में चल रहे प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. इसी के चलते मेट्रो स्टेशनों को भी अस्थायी तौर पर बंद रखा गया है, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.
दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, शनिवार को जिन 18 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर यात्रियों को केवल इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी. यानी यात्री यहां लाइन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.
बीते दो दिनों से भी सेंटर दिल्ली में यातायात पर असर देखने को मिला है. जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में CJP के प्रदर्शन के कारण दिल्ली पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग की है. इसके चलते सड़क यातायात धीमा पड़ गया है और लोगों को लंबा जाम झेलना पड़ा. शुक्रवार को भी कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही, जबकि मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई. कई यात्रियों ने बताया कि स्टेशन बंद होने के कारण उन्हें वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ा, जिससे उनके सफर का समय 40 से 45 मिनट तक बढ़ गया.