दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर ठप हुई सर्विस, स्टेशनों पर मची अफरा-तफरी; DMRC ने बताई वजह
मेट्रो लाइन तकनीकी खराबी की वजह से ठप हो गई. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ है, और काफी देर से मेट्रो नहीं आने से परेशान नजर आ रहे हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नब्ज कही जाने वाली मेट्रो लाइन, सुबह से लेकर रात तक लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है. एक लाइन पर भी अगर सर्विस ठप हुई तो, यात्रियों में अफरा-तफरी मच जाती है. मंगलवार की शाम आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला, जब मेट्रो लाइन तकनीकी खराबी की वजह से ठप हो गई. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ है, और काफी देर से मेट्रो नहीं आने से परेशान नजर आ रहे हैं.
Service Update
Temporarily, no train services available between Anand Vihar to Vaishali due to OHE issue.
Restoration work in progress.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) June 30, 2026
वायर फॉल्ट से ठप हुई बिजली आपूर्ति
शुरुआती तकनीकी रिपोर्टों के अनुसार, यह पूरी समस्या कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) लाइन में आए एक बड़े फॉल्ट के कारण शुरू हुई. ओएचई वायर में आई इस खराबी की वजह से संबंधित ट्रैक पर बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई, जिसके परिणामस्वरूप पटरी पर दौड़ रही ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रह गईं. विशेष रूप से आनंद विहार स्टेशन पर खड़ी एक मेट्रो ट्रेन पिछले आधे घंटे से भी अधिक समय तक एक ही स्थान पर जमी रही. उमस और बढ़ती गर्मी के बीच ट्रेन के अंदर फंसे दफ्तर जाने वाले कामकाजी लोगों और छात्रों का सब्र जवाब देने लगा, जिससे स्टेशन पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई.
---विज्ञापन---
दिल्ली मेट्रो में ब्लू लाइन की सेवाएं पिछले 30 मिनट से ठप हैं। कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लगी है। यह Video यमुना बैंक स्टेशन की है।@deepakhh1pic.twitter.com/Z6UZySGWrc
यात्रियों की परेशानी उस समय और ज्यादा बढ़ गई जब मेट्रो प्रशासन द्वारा स्टेशनों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार आपातकालीन घोषणा की जाने लगी. अनाउंसमेंट में कहा गया, ‘सभी यात्री कृपया तुरंत ट्रेन खाली कर दें, मेट्रो सेवा फिलहाल बाधित है.’ इस निर्देश के बाद जैसे ही सैकड़ों यात्री एक साथ ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर आए, आनंद विहार स्टेशन पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची. सीढ़ियों, एस्केलेटर और टोकन काउंटरों के पास यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा.