---विज्ञापन---

दिल्ली में CNG पंप पर ब्लास्ट, ट्रक में भरी जा रही थी गैस, तीन की मौत

Delhi CNG Pump Blast: राजधानी दिल्ली के टीकरी कलां इलाके में स्थित एक सीएनजी पंप पर अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया. यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक में गैस भरी जा रही थी. हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. पढ़ें दिल्ली से विमल कौशिक की रिपोर्ट

---विज्ञापन---

Delhi CNG Pump Blast: राजधानी दिल्ली के टीकरी कलां इलाके में स्थित एक सीएनजी पंप पर गैस रीफिलिंग के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, हादसे में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वाले तीनों लोग CNG पंप पर कर्मचारी थे. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने का काम शुरू किया.

इन गाड़ियों को 1 अक्टूबर से नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल और CNG; नए नियम लागू

---विज्ञापन---

गैस भर रहे कर्मचारी समेत 3 की मौत

पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक में में गैस रीफिल की जा रही थी. रीफिलिंग की प्रक्रिया के दौरान ही अचानक भीषण ब्लास्ट हो गया. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में सीएनजी भरने वाला कर्मचारी भी शामिल है. जिसकी पहचान बाबा हरिदास कॉलोनी के रहने वाले 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुर्ह. अन्य दोनों मृतक भी CNG पंप पर कर्मचारी हैं.

दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर फायर ब्रिगेड को इस ब्लास्ट की सूचना दी गई. धमाके के तुरंत बाद पंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद कर्मचारी व अन्य वाहन चालक तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागे.

---विज्ञापन---

हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. धमाके की वजह से आसपास के ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. फिलहाल ब्लास्ट के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. एहतियात के तौर पर पंप के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया गया है, ताकि किसी भी तरह के अन्य खतरे से बचा जा सके.

Petrol-Diesel Latest Update: किस राज्य में होती है सबसे ज्यादा पेट्रोल डीजल की खपत; तेल खत्‍म हो जाए तो क्या है सरकार का प्लान B

---विज्ञापन---

जांच के लिए ट्रक जब्त, पंप किया गया बंद

घटना के बाद एहतियात के तौर पर सीएनजी स्टेशन को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए ट्रक को जब्त कर लिया गया है. यह जांच की जा रही है कि ईंधन भरते समय अचानक यह विस्फोट कैसे हुआ? पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है.

दिल्ली में 15 साल पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 90% CNG बसें भी हटेंगी

---विज्ञापन---

First published on: Aug 19, 2026 04:27 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola