जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट के बीच DU और IIT मद्रास का बड़ा फैसला, छात्रों के लिए जारी की सख्त गाइडलाइन
सोशल मीडिया पर इससे पहले एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कुछ छात्रों ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के सपोर्ट, सोनम वांगचुक और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के लिए पोस्ट किया था. वीडियो वायरल होने के बाद संस्थान ने मामले का संज्ञान लिया.
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रोटेस्ट आज देशव्यापी आंदोलन में तब्दील होने जा रहा है. सीजेपी ने आज देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है, साथ ही छात्रों से बड़ी संख्या में इस आंदोलन से जुड़ने की अपील की है. इस बीच छात्रों को प्रोटेस्ट से दूर रखने की कोशिश में शिक्षण संस्थानों ने बड़ा कदम उठाया है. विरोध-प्रदर्शन के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने छात्रों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी कर दी है.
छात्रों को प्रदर्शन से दूर रखने की कोशिश
एक तरफ जहां दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों और शिक्षकों से जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शनों से दूर रहने की अपील की है, वहीं IIT मद्रास ने प्रदर्शन के छात्रों को प्रोटेस्ट के सपोर्ट में किए गए सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश दिए हैं. दोनों संस्थानों का कहना है कि यह कदम छात्रों की सुरक्षा, कानून का पालन और शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.
Dear students and faculty, your safety matters to us. Please note that any unlawful assemblies or demonstrations at Jantar Mantar, New Delhi, which are strictly regulated as per the directives of the Hon’ble Supreme Court of India, may invite legal action. Such activities can…
IIT मद्रास से जुड़े एक छात्र के अनुसार, संस्थान के डीन की ओर से प्रदर्शन से संबंधित इंस्टाग्राम पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश दिए गए. छात्र ने बताया कि फैकल्टी एडवाइजर को भी इस संबंध में बुलाया गया था. इसके बाद उन सभी पोस्ट को हटाने का निर्णय लिया गया, जिनमें जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन का संदेश दिया गया था.
---विज्ञापन---
वीडियो वायरल होने के बाद गाइडलाइन जारी
सोशल मीडिया पर इससे पहले एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कुछ छात्रों ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के सपोर्ट, सोनम वांगचुक और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के लिए पोस्ट किया था. वीडियो वायरल होने के बाद संस्थान ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित सामग्री हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई. उधर, दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुरुवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एडवाइजरी जारी करते हुए छात्रों और शिक्षकों से जंतर-मंतर पर किसी भी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है.