Bihar Professor Murder: घर में पड़े मिले रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति के शव, हालत देख पुलिस ने जताई बड़ी आशंका

Bihar Professor Murder: बिहार (Bihar) के आरा (Ara) जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रोफेसर दंपति के खून से लथपथ शव (Bihar Professor Murder) घर में पड़े मिले हैं। घटना की जानकारी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर दंपति के परिवार वालों समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। […]

---विज्ञापन---

Bihar Professor Murder: बिहार (Bihar) के आरा (Ara) जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रोफेसर दंपति के खून से लथपथ शव (Bihar Professor Murder) घर में पड़े मिले हैं। घटना की जानकारी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर दंपति के परिवार वालों समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

नवादा थाना क्षेत्र में रहते थे दोनों

जानकारी के मुताबिक दोनों सेवानिवृत्त प्रोफेसर थे। सोमवार देर शाम बुजुर्ग दंपति घर के अंदर मृत पाए गए। पुलिस को दोनों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना आरा जिले के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ले की है। सूचना मिलने के बाद एसपी प्रमोद कुमार यादव और एएसपी हिमांशु मौके पर पहुंचे। जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़िए – झारखंड: धनबाद के आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

महेंद्र सिंह डीन तो पत्नी मनोविज्ञान थीं

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व डीन व सेवानिवृत्त प्रोफेसर महेंद्र सिंह (70) और उनकी पत्नी महिला कॉलेज में मनोविज्ञान की सेवानिवृत्त प्रोफेसर पुष्पा सिंह (65) के रूप में हुई है।

रिटायरमेंट के बाद आरा में रहते थे दोनों

मूल रूप से रोहतास जिले के रहने वाले दंपति सेवानिवृत्ति के बाद से आरा स्थित अपने घर में अकेले रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात बदमाश उनके घर में घुसे और दंपति पर हमला किया। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने बताया कि आशंका है कि बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से दोनों पर वार किए हैं। हत्या की वजह अभी साफ नहीं है।

और पढ़िए – उमा भारती का भोपाल में मंदिर प्रवास खत्म, कहा-जहां नियम विरुद्ध मधुशाला वहां गौशाला खोलूंगी

छोटे भाई ने किया फोन तो नहीं मिला कोई जवाब

महेंद्र सिंह के छोटे भाई हीरा सिंह ने बताया कि वह अपने भाई से आखिरी बार 26 जनवरी को मिले थे। उसके बाद उनके बड़े भाई का फोन आया। कुछ समय बाद उन्होंने फोन किया तो उनका फोन नहीं उठा। वह अपने भाई के घर पहुंचे तो भाई और भाभी मृत मिले। पुलिस ने दोनों को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

और पढ़िए –  प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 31, 2023 05:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें