PM Modi Tribute Jaspal Rana: पूर्व भारतीय शूटर और मनु भाकर के गुरु जसपाल राणा का निधन हो गया है. जसपाल ने भारत के लिए एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीते. रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने बतौर कोच अपना योगदान दिया और कई सारे युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया. तबीयत खराब होने के कारण जसपाल को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. जसपाल राणा का निधन खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिग्गज शूटर के निधन पर शोक जताया है.
पीएम मोदी ने जसपाल राणा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय शूटिंग कोच और पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा, 'श्री जसपाल राणा के निधन से काफी दुख पहुंचा है. उनका दुनिया को अलविदा कह देना भारतीय खेल जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है.'
---विज्ञापन---
पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'उन्होंने शूटिंग में अपनी उपलब्धियों से देश का नाम ऊंचा किया. एक मेंटर के तौर पर भी उनका उतना ही योगदान रहा. उन्होंने अपनी पूरी निष्ठा से युवा एथलीट्स का मार्गदर्शन किया और उनके करियर को आकार दिया. खेल जगत में अनुशासन और योगदान के कारण उन्हें बहुत प्रशंसा मिली. मेरी संवेदना उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ है. ओम शांति.'
ये भी पढ़ें:- BAN vs AUS मैच में बड़ा हादसा! घातक बाउंसर से चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती
---विज्ञापन---
अचानक बिगड़ी जसपाल राणा की तबीयत
भारतीय शूटिंग कोच जसपाल राणा म्यूनिख में हुए ISSF वर्ल्ड कप के बाद वापस लौट रहे थे. फ्लाइट में अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें छाती में दर्द महसूस हुआ. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया और स्टेंट डालने की प्रक्रिया की. हालांकि, वो जसपाल को नहीं बचा सके और 49 साल की उम्र में भारतीय दिग्गज का निधन हो गया. यह खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है.
ये भी पढ़ें:- नहीं रहे शूटिंग के OG धुरंधर जसपाल राणा, ओलंपिक डबल मेडलिस्ट मनु भाकर के गुरू का 49 साल की उम्र में निधन
---विज्ञापन---