Hockey World Cup 2026: भारतीय महिला टीम की बढ़ी मुश्किलें, नीदरलैंड से हार के बाद सेमीफाइनल पर मंडराया खतरा
महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. नीदरलैंड ने भारत को 2-0 से हराकर अपना दबदबा कायम किया है. टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह अब कठिन हो गई है.
हॉकी वर्ल्ड कप में महिला टीम को बड़ा झटका (Photo: Hockey India
Instagram)
---विज्ञापन---
Hockey World Cup 2026: मौजूदा समय में महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 चल रहा है. एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में भारतीय टीम का सामना नीदरलैंड से हुआ. भारत को 2-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा. ये पूल-ई का मुकाबला था और नीदरलैंड ने इसमें एकतरफा जीत हासिल की. पूरे मुकाबले में भारतीय टीम संघर्ष करती रही. नीदरलैंड ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाकर मैच में अपनी पकड़ बनाई थी. अब टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह भी कठिन हो गई है.
टीम इंडिया को नीदरलैंड ने दिया झटका
भारतीय टीम नीदरलैंड के डिफेंस को भेदने में नाकाम रही. टीम इंडिया शुरुआत में ही दबाव में आ गई थी. दूसरे मिनट में ही नीदरलैंड की यिब्बी जानसेन ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करके टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. पहले क्वार्टर में ही टीम इंडिया पिछड़ गई थी. दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर पाया. टीम इंडिया ने प्रयास जरूर किया लेकिन निराशा हाथ लगी.
---विज्ञापन---
डच टीम ने भारतीय खिलाड़ियों की लगातार परीक्षा ली. 38वें मिनट में मालटा ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर नीदरलैंड को 2-0 की बढ़त दिला दी. चौथे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं आया. भारतीय टीम नीदरलैंड के मजबूत डिफेंस को तोड़ नहीं पाईं. टीम ने वापसी की कोशिश की लेकिन डच टीम ने बिल्कुल मौका नहीं दिया. इस जीत के साथ अब नीदरलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है. नीदरलैंड की टीम का लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है. इस टीम ने ग्रुप स्टेज में भी अपने खेल से सभी की वाहवाही लूटी थी.
The Netherlands secure a 2–0 win over the Indian women's team to book their place in the semifinals of the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🇳🇱
टीम इंडिया दूसरे दौर का पहला ही मुकाबला हार गई है. अब टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है. भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलना है. भारत को ऑस्ट्रेलिया को किसी भी हाल में हराना होगा. इसके अलावा उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. ऑस्ट्रेलिया और चीन का मुकाबला 1-1 पर ड्रॉ रहा था. ये चीज भारत के पक्ष में है. अगले मुकाबले में टीम इंडिया बड़ी जीत दर्ज कर वापसी कर सकती है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया को हरा पाना भारत के लिए आसान काम नहीं होगा. भारतीय टीम को अपने ग्रुप स्टेज में किए गए प्रदर्शन को दोहराना होगा.