‘वापसी कर रहा हूं’, एशियन गेम्स से पहले लय में लौटे नीरज चोपड़ा, बेस्ट थ्रो के बाद विरोधियों को दी चेतावनी
लुसाने डायमंड लीग 2026 में नीरज चोपड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. वो दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो फेंककर दम दिखाया. आइए आपको बताते हैं कि प्रतियोगिता के बाद उन्होंने अपने गेम को लेकर क्या बयान दिया.
नीरज चोपड़ा ने 88.05 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका (Photo: ANI)
---विज्ञापन---
Neeraj Chopra Reaction: भारत के जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा धीरे-धीरे अपने रंग में लौट रहे हैं. इंजरी की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. इसके बावजूद वो अपना बेस्ट दे रहे हैं. हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज ने सिल्वर मेडल जीता था. अब उन्होंने लुसाने डायमंड लीग 2026 में भी कमाल किया. वहां पर वो दूसरे नंबर पर रहे. एक बार फिर श्रीलंका के रुमेश पथिरागे उनसे आगे निकल गए. नीरज अपने प्रदर्शन से खुश हैं. उन्होंने लुसाने डायमंड लीग में अपना बेस्ट थ्रो बताकर विरोधियों की चिंता बढ़ा दी है.
नीरज चोपड़ा ने दूसरे राउंड में फेंका शानदार थ्रो
नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में ने 88.05 मीटर का थ्रो फेंका. ये उनका इस सीजन का सबसे बेस्ट था. रुमेश पथिरागे ने जरूर उन्हें परेशान किया है. वो लगातार नीरज से आगे निकल रहे हैं. पहले राउंड में इस बार रुमेश ने 85.99 मीटर का थ्रो किया. नीरज ने भी 83.54 मीटर का थ्रो फेंककर अपना दम दिखाया. हालांकि, वो दूसरे और तीसरे राउंड में रुमेश से आगे नहीं निकल पाए. रुमेश ने दूसरे राउंड में 87.06 मीटर का और तीसरे राउंड में 88.14 मीटर का थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया. नीरज ने दूसरे राउंड में 88.05 मीटर और तीसरे राउंड में सिर्फ 83.72 मीटर का थ्रो किया.
---विज्ञापन---
NEERAJ CHOPRA FINISHED 2ND AT LAUSANNE DL WITH 88.05 (SB)
Neeraj Slowly coming back to Rhythm event after event today he threw his best throw of season
World leader Rumesh Pathirage wins Another DL with 88.14 !!
नीरज चोपड़ा ने संकेत दे दिए कि वो एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के लिए तैयार हैं. उन्होंने विरोधियों को चेतावनी भी दी है. प्रतियोगिता के बाद नीरज ने IAAF से बात की. उन्होंने सीजन के बेस्ट थ्रो को लेकर कहा, “मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि सिर्फ नौ सेंटीमीटर की बात थी. ये बहुत ही करीब था. मैं 88 मीटर के थ्रो से बहुत खुश हूं. सच कहूं तो मुझे भी नहीं पता कि ये 88 मीटर का थ्रो कब चला गया क्योंकि मैं काफी आराम महसूस कर रहा था. मैंने अपनी तकनीक पर भरोसा रखा.”
---विज्ञापन---
नीरज चोपड़ा ने भरी हुंकार
नीरज चोपड़ा ने इंजरी के कारण कई टूर्नामेंट्स में हिस्सा नहीं लिया था. कॉमनवेल्थ गेम्स में परफॉर्म करने के बाद अब उनका मनोबल ऊंचा हो गया है. वो लगातार अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं. नीरज ने कहा, “हर टूर्नामेंट्स के साथ मुझे लग रहा है कि मैं वापसी कर रहा हूं. लुसाने और ज्यूरिख में फैंस एथलीट को काफी समझते हैं. इस वजह से वो उन्हें सपोर्ट करते हैं. यहां खेलना हमेशा अच्छा लगता है.”