Virat Kohli-Rohit Sharma Wish Fans: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर टीम इंडिया श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम ने गॉल में श्रृंखला की शुरुआत से ठीक पहले ध्वजारोहण किया. इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेटर्स ने भी अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं. अब टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं.

रोहित-विराट ने फैंस को भेजा मैसेज

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी क्रिकेट से दूर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. विराट ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए सभी प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. हम उस आजादी का जश्न मना रहे हैं, जो हमें जोड़कर रखती है और विविधता जो हमें परिभाषित करती है. हम इसी तरह भारत को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे, जो पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे. जय हिन्द.'

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सभी को इंडिपेंडेंस डे की बधाई दी और बताया कि जब-जब वह देश के लिए खेलने उतरते हैं, तो उन्हें खुद पर गर्व महसूस होता है. उन्होंने लिखा, 'मुझे हमेशा ही भारत का नेतृत्व करने पर गर्व महसूस होता है. सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.'

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: सरफराज-गुरनूर हुए ‘इग्नोर’, पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान

---विज्ञापन---

रोहित-विराट कब करेंगे टीम इंडिया की जर्सी में कमबैक?

रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद ब्रेक पर हैं. अब उनकी वापसी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में होगी. दोनों देशों के बीच 27 सितंबर से एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होने जा रही है. तिरुवनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा. इस मैच के जरिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की मैदान पर वापसी होगी. दोनों का लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है और अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ रनों की बारिश करके अपनी जगह पुख्ता करना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें:- 15 अगस्त पर टीम इंडिया ने हासिल किया बड़ा मुकाम, 600 टेस्ट खेलने वाला बना तीसरा देश, देखें पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---