Video: सावन का दूसरा सोमवार आज, सुबह-सुबह शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव की भक्ति में श्रद्धालु लीन नजर आ रहे हैं. सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं. शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है.
आज सावन का दूसरा सोमवार है. इस दौरान भगवान शिव के भक्तों की आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं. शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं और चारों ओर भगवान शिव के जयकारे लगाए जा रहे हैं. इस दौरान अयोध्या, वाराणसी, दिल्ली, गाजियाबाद से भी भक्तों की तस्वीरें सामने आई हैं जहां लोग मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही पहुंचे हैं.
मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की लाइन
सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. इसी आस्था के साथ श्रद्धालु सुबह से ही पूजा की थाली, फूल, बेलपत्र, जल और अन्य पूजन सामग्री के साथ मंदिर पहुंचे हैं. वहीं, कई जगहों पर भक्तों ने अपने-अपने घरों में ही शिव का जलाभिषेक कराया है और विश्वकल्याण की कामना की.
---विज्ञापन---
वहीं, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सावन के पवित्र महीने के दूसरे सोमवार को भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में उमड़ पड़े. तस्वीरें नागेश्वरनाथ मंदिर से सामने आई हैं.
#WATCH | Ayodhya, UP: Devotees throng the temple to offer prayers on the second monday of the holy month of Sawan.
यूपी के वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विश्व भूषण मिश्रा ने सावन महीने के दूसरे सोमवार के मौके पर भक्तों पर फूल बरसाए.
---विज्ञापन---
#WATCH | Varanasi, UP: Chief Executive Officer (CEO) of the Shri Kashi Vishwanath Temple Trust, Vishwa Bhushan Mishra showered flower petals on devotees on the ocassion of the second Monday of the Sawan month.
वहीं, दिल्ली और गाजियाबाद में भी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. दिल्ली में सावन महीने के दूसरे सोमवार के मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. वहीं, गाजियाबाद में भी पवित्र सावन महीने के दूसरे सोमवार को श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे.
#WATCH | Ghaziabad, UP: On the second Monday of the holy month of Sawan, devotees throng the Dudheshwar Nath Temple to offer prayers. pic.twitter.com/S9tgEKZBBK