---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рд╕рд╛рд╡рди рдореЗрдВ рд╢реНрд░рд╛рд╡рдг рдЕрдорд╛рд╡рд╕реНрдпрд╛ рдХрдм? рджреЗрд╡реА-рджреЗрд╡рддрд╛рдУрдВ рдХреЛ рдХреИрд╕реЗ рдХрд░реЗрдВ рдЦреБрд╢, рдЬрд╛рдиреЗрдВ рддрд┐рдерд┐, рдкреВрдЬрд╛ рд╡рд┐рдзрд┐ рдФрд░ рдЙрдкрд╛рдп

Shravan Amavasya: рд╕рд╛рд▓ 2024 рдореЗрдВ 3 рдЕрдЧрд╕реНрдд рдХреЛ рд╢реНрд░рд╛рд╡рдг рдЕрдорд╛рд╡рд╕реНрдпрд╛ рдХрд╛ рд╡реНрд░рдд рд░рдЦрд╛ рдЬрд╛рдПрдЧрд╛ред рдЗрд╕ рджрд┐рди рдкреВрд░реНрд╡рдЬреЛрдВ рдХреА рдЖрддреНрдорд╛ рдХреА рд╢рд╛рдВрддрд┐ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рддрд░реНрдкрдг рдХрд┐рдпрд╛ рдЬрд╛рддрд╛ рд╣реИред рд╕рд╛рде рд╣реА рджреЗрд╡реА-рджреЗрд╡рддрд╛рдУрдВ рдХреА рдЖрд░рд╛рдзрдирд╛ рдХреА рдЬрд╛рддреА рд╣реИред рдЪрд▓рд┐рдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рд╢реНрд░рд╛рд╡рдг рдЕрдорд╛рд╡рд╕реНрдпрд╛ рдкрд░ рджреЗрд╡реА-рджреЗрд╡рддрд╛рдУрдВ рдХреЛ рдкреНрд░рд╕рдиреНрди рдХрд░рдиреЗ рдХреЗ рдЙрдкрд╛рдпреЛрдВ рдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Shravan Amavasya 2024: शिव जी के भक्तों के लिए सावन माह बेहद खास होता है। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की विधि-पूर्वक उपासना की जाती है। इसके अलावा सावन में आने वाले प्रत्येक व्रत और तिथि का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है, क्योंकि ये माह महादेव को अति प्रिय होता है। इस बार सावन में श्रावण अमावस्या का पर्व भी पड़ रहा है, जिस दिन विशेषतौर पर भगवान शिव की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रावण महीने में आने वाली अमावस्या तिथि को श्रावण अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि देश के कई राज्यों में श्रावण अमावस्या को चितलगी अमावस्या और हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

श्रावण अमावस्या 2024 कब है?

---विज्ञापन---

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार श्रावण अमावस्या तिथि का आरंभ 3 अगस्त 2024 को दोपहर 03:50 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 4 अगस्त को शाम 04:42 मिनट पर होगा। ऐसे में श्रावण अमावस्या का व्रत 4 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Aaj ka Love Rashifal: मेष से मीन तक, 12 जुलाई को कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल

---विज्ञापन---

अमावस्या पर दो शुभ योग का हुआ निर्माण

इस बार श्रावण अमावस्या का दिन बेहद शुभ है, क्योंकि इस दिन सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में इस दौरान किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही देवी-देवताओं का भी आप पर व आपके पूरे परिवार पर आशीर्वाद बना रहा है।

---विज्ञापन---

श्रावण अमावस्या की पूजा विधि

  • श्रावण अमावस्या के दिन प्रात: काल उठें। शुद्ध वस्त्र धारण करने के बाद भगवान शिव की उपासना करें।
  • व्रत का संकल्प लें और पितृ देवता को याद करें और उनसे भूल चूक के लिए माफी मांगे।
  • साथ ही पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करें।
  • इसके बाद गाय या कौवा को भोजन कराएं।

श्रावण अमावस्या के उपाय

---विज्ञापन---
  • श्रावण अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने के बाद पेड़ की सात बार परिक्रमा करना शुभ माना जाता है। इससे पितरों को शांति मिलती है। साथ ही वो अपना आशीर्वाद सदा अपने आने वाली पीढ़ी पर बनाकर रखते हैं।
  • देश के कई राज्यों मे श्रावण अमावस्या के खास दिन पेड़ लगाए जाते हैं। इस दिन को पर्यावरण संरक्षण के रूप में भी मनाया जाता है।
  • श्रावण अमावस्या के दिन देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ-साथ पितृ देवता की आराधना भी की जाती है। इस दिन आटे से दीपक बनाएं और उस में बत्ती लगाकर जलाएं। फिर उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी तो आपसे प्रसन्न होंगे ही। साथ ही पितृदेव भी शांत होंगे।
  • शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ श्रावण अमावस्या के दिन शनि देवता की भी आराधना की जाती है। इस दिन शनि देवता के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना और काले तिल उन्हें अर्पित करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही शनि देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • श्रावण अमावस्या के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना शुभ होता है। इससे घर-परिवार में धन-दौलत का आगमन होता है।

ये भी पढ़ें- 6 साल बाद नाग पंचमी पर इन 2 शुभ योग से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-धान्य से भर जाएगा घर!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 12, 2024 10:55 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

рдирд┐рдзрд┐ рдХреА рдкрдврд╝рдиреЗ рдФрд░ рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдореЗрдВ рд╣рдореЗрд╢рд╛ рд╕реЗ рд░реБрдЪрд┐ рд░рд╣реА рд╣реИ. рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдХреА рд╢реБрд░реБрдЖрдд рдкреНрд░рддрд┐рд╖реНрдард┐рдд рдиреНрдпреВрдЬрдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рдиреНрдпреВрдЬ рд░рд╛рдЗрдЯрд┐рдВрдЧ рд╕реЗ рдХреА рдереА, рдЬрд┐рд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж рджреЗрд╢-рд╡рд┐рджреЗрд╢, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдзрд░реНрдо рдФрд░ рдЖрдзреНрдпрд╛рддреНрдорд┐рдХ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рд╡реНрдпрд╛рдкрдХ рдЕрдзреНрдпрдпрди рдХрд┐рдпрд╛. рдЕрдм рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 4 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рд╡рд╣ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣реБрдИ рд╣реИрдВ. рд╡рд░реНрддрдорд╛рди рдореЗрдВ News24┬ардореЗрдВ┬ардзрд░реНрдо┬ардФрд░┬ардЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖┬ард╕реЗрдХреНрд╢рди рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВ.

ЁЯУз Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola