---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Karni Mata Mandir: рджреЗрд╢ рдХрд╛ рдПрдХ рдРрд╕рд╛ рдордВрджрд┐рд░ рдЬрд╣рд╛рдВ рдкреВрдЬреЗ рдЬрд╛рддреЗ рд╣реИрдВ рдЪреВрд╣реЗ, рдЬреВрдард╛ рдкреНрд░рд╕рд╛рдж рд╣реИ рднрдХреНрддреЛрдВ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рд╡рд░рджрд╛рди!

Karni Mata Mandir: рд░рд╛рдЬрд╕реНрдерд╛рди рдХреЗ рдмреАрдХрд╛рдиреЗрд░ рдореЗрдВ рдореМрдЬреВрдж рдХрд░рдгреА рдорд╛рддрд╛ рдордВрджрд┐рд░ рджреЗрд╢ рд╣реА рдирд╣реАрдВ рд╡рд┐рджреЗрд╢ рддрдХ рдореЗрдВ рдкреНрд░рд╕рд┐рджреНрдз рд╣реИред рдпрд╣рд╛рдВ рдкрд░ рдЖрдкрдХреЛ рдордВрджрд┐рд░ рдХреЗ рдХреЛрдиреЗ-рдХреЛрдиреЗ рдореЗрдВ рдЪреВрд╣реЗ рджрд┐рдЦ рдЬрд╛рдПрдВрдЧреЗ, рдЬрд┐рдирдХреА рд▓реЛрдЧ рдкреВрдЬрд╛ рдХрд░рддреЗ рд╣реИрдВред рдпрд╣рд╛рдВ рддрдХ рдХрд┐ рдЪреВрд╣реЛрдВ рдХрд╛ рдЬреВрдард╛ рдкреНрд░рд╕рд╛рдж рднреА рднрдХреНрддрдЬрди рдЦреБрд╢реА рд╕реЗ рдЦрд╛рддреЗ рд╣реИрдВред рдЪрд▓рд┐рдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИ рдЗрд╕ рдордВрджрд┐рд░ рдореЗрдВ рд╣рдЬрд╛рд░реЛрдВ рдХреА рд╕рдВрдЦреНрдпрд╛ рдореЗрдВ рдЪреВрд╣реЗ рдХреНрдпреЛрдВ рдореМрдЬреВрдж рд╣реИрдВ рдФрд░ рднрдХреНрдд рдХреНрдпреЛрдВ рдЙрдирдХреА рдкреВрдЬрд╛ рдХрд░рддреЗ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Karni Mata Mandir: देश में कई ऐसे रहस्यमय मंदिर हैं, जिनका राज आज भी इतिहास के पन्नों में गुम है। विज्ञान भी इन मंदिरों के राज से पर्दा नहीं उठा पाया है। चमत्कार और भगवान की कृपा मानकर भक्त इन मंदिरों में दर्शन करते हैं। आज हम आपको राजस्थान के बीकानेर शहर के समीप मौजूद एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोग पैर घसीटकर चलते हैं। जहां चूहों की पूजा भगवान के रूप में होती है। यहां तक कि चूहों का जूठा प्रसाद भी खाया जाता है।

सबसे चौकाने वाली बात ये है कि इस मंदिर में 25 हजार से ज्यादा चूहे हैं, लेकिन फिर भी मंदिर से गंदी बदबू नहीं आती है और न ही कभी कोई चूहा बीमार पड़ता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इसी रहस्यम मंदिर के बारे में।

---विज्ञापन---

मंदिर में 25 हजार से भी ज्यादा चूहे हैं

राजस्थान के बीकानेर के देशनोक शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर करणी माता मंदिर स्थित है। देवी करणी मां दुर्गा का ही एक स्वरूप हैं, जिन्होंने जन कल्याण के लिए धरती पर अवतार लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मंदिर में 25 हजार से अधिक चूहे हैं। यहां पर मौजूद चूहों को काबा कहा जाता है। मंदिर परिसर में चूहे स्वतंत्र रूप से घूमते हैं।

मंदिर में ज्यादातर काले और भूरे रंग के चूहे हैं, लेकिन कई बार सफेद रंग के चूहे भी दिखाई दे जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, करणी माता मंदिर में यदि आपको सफेद चूहे दिखाई देते हैं, तो उसे काफी शुभ माना जाता है। ये संकेत है कि जो मान्यता लेकर आप माता के दर पर आए थे, वो जल्द ही पूरी हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Krishna Temple: कान्हा का ऐसा मंदिर जहां तेज बोलने से नाराज हो जाते हैं भगवान! घंटियां बजाना भी है मना

Karni Mata Mandir

---विज्ञापन---

मंदिर में क्यों चलते हैं घसीटकर?

करणी माता मंदिर में रोजाना दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन आते हैं। मंदिर में पैर घसीटकर चलते हैं, ताकी गलती से भी चूहों के ऊपर किसी का पैर न पड़ जाए। मान्यता है कि यदि किसी भक्त के पैर के नीचे चूहे आ जाते हैं, तो उसे पाप लगता है। बता दें कि मंदिर में जो भोग चूहों को लगाया जाता है, बाद में भक्त भी उसे ही ग्रहण करते हैं।

चूहों को माना जाता है माता की संतान

करणी माता मंदिर में मौजूद सफेद चूहों को माता करणी के पुत्र माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में एक देवी थी, जिनका नाम करणी था। करणी का एक सौतेला बेटा था, जिसका नाम लक्ष्मण था। एक दिन लक्ष्मण सरोवर से पानी निकालने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वो सरोवर के पानी में बह गया और उसकी मृत्यु हो गई। जब ये बात माता करणी को पता चली, तो वो बहुत दुखी हुई और उन्होंने यम देव से प्रार्थना कि, वो उनको पुत्र को वापस कर दें।

---विज्ञापन---

माता करणी की विनती पर यम देव ने लक्ष्मण और उनके सभी बच्चों को चूहों के रूप में पुनः जीवित कर दिया। इसी वजह से यहां पर चूहों की पूजा माता करणी के संतान के रूप में की जाती है।

20वीं शताब्दी में हुआ था मंदिर का निर्माण

पौराणिक कथा के अनुसार, 20वीं शताब्दी में बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने करणी माता मंदिर का निर्माण करवाया था। पूरे मंदिर का निर्माण संगमरमर के पत्थर से हुआ है। हालांकि मंदिर का मुख्य दरवाजा चांदी से बना है। मंदिर में जो माता करणी की मूर्ति है, वो काफी मनमोहक है। माता की मूर्ति पर एक सोने का छत्र है। बता दें कि माता करणी के अलावा मंदिर में देवी करणी की दो बहनों की भी मूर्तियां मौजूद हैं, जिनकी रोजाना पूजा की जाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Surya Gochar: आने वाले 30 दिन में 3 राशियों को होगा तगड़ा मुनाफा! ग्रहों के राजा की बदलेगी चाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 25, 2024 05:56 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

рдирд┐рдзрд┐ рдХреА рдкрдврд╝рдиреЗ рдФрд░ рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдореЗрдВ рд╣рдореЗрд╢рд╛ рд╕реЗ рд░реБрдЪрд┐ рд░рд╣реА рд╣реИ. рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдХреА рд╢реБрд░реБрдЖрдд рдкреНрд░рддрд┐рд╖реНрдард┐рдд рдиреНрдпреВрдЬрдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рдиреНрдпреВрдЬ рд░рд╛рдЗрдЯрд┐рдВрдЧ рд╕реЗ рдХреА рдереА, рдЬрд┐рд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж рджреЗрд╢-рд╡рд┐рджреЗрд╢, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдзрд░реНрдо рдФрд░ рдЖрдзреНрдпрд╛рддреНрдорд┐рдХ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рд╡реНрдпрд╛рдкрдХ рдЕрдзреНрдпрдпрди рдХрд┐рдпрд╛. рдЕрдм рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 4 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рд╡рд╣ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣реБрдИ рд╣реИрдВ. рд╡рд░реНрддрдорд╛рди рдореЗрдВ News24┬ардореЗрдВ┬ардзрд░реНрдо┬ардФрд░┬ардЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖┬ард╕реЗрдХреНрд╢рди рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВ.

ЁЯУз Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola