Kaalchakra: बजरंगबली के इन महाउपायों से दूर होगा हर संकट! पंडित सुरेश पांडेय से जानें कैसे हनुमान जी को करें खुश
Kaalchakra Today: बजरंगबली को संकट मोचन माना जाता है, जिनकी पूजा करने से हर संकट दूर हो सकता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानें हनुमान जी को खुश करने के महाउपायों के बारे में.
Kaalchakra Today 28 April 2026: क्या आप भी किसी कारण बहुत ज्यादा परेशान हैं या कोई इच्छा आपकी पूरी नहीं हो रही है? अगर हां, तो ऐसे में आप हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं. हनुमान जी को संकट मोचन माना जाता है, जिनकी कृपा से बड़े से बड़ा संकट टल सकता है. साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि, धन और वैभव आदि का वास होता है. हालांकि, नियमित रूप से पूजा करने के साथ-साथ कुछ उपायों को करके भी आप बजरंगबली को खुश कर सकते हैं.
आज 28 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बजरंगबली को खुश करने के महाउपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.
---विज्ञापन---
धन की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
हनुमान जी की प्रतिमा को जल और शहद से स्नान कराएं. साथ ही उन्हें लाल रंग का कपड़ा अर्पित करें और चंदन की दीप-धूप जलाएं. अब बूंदी के लड्डू को चांदी की थाली में रखकर बजरंगबली को भोग लगाएं और ‘ऊँ हनुमंते नम:’ मंत्र का जाप करें. यदि आप ये उपाय 7 मंगलवार करते हैं तो आर्थिक स्थिति में सुधार जरूर होने लगेगा.
संपत्ति का सुख पाने के लिए हनुमान जी की प्रतिमा को जल, दूध और शहद से स्नान कराएं और उन्हें गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें. पीतल की थाली में 11 लौंग, 11 इलायची, 11 पान के पत्ते और 11 अनार रखकर बजरंगबली को भोग लगाएं. साथ ही उन्हें जल ग्रहण कराएं. अब अपने हाथ में पुष्प लेकर मंत्र पुष्पांजलि उनके चरणों में समर्पित कर दें. नियमित रूप से ये उपाय करने से आपकी कोई भी इच्छा पूरी हो सकती है.
यदि आप हनुमान जी की पूजा से जुड़े अन्य महाउपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए वीडियो को देखें.