Kaalchakra: शरीर पर किस जगह तिल होना शुभ है और अशुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें
Kaalchakra Today: सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें शरीर की बनावट, निशान, लंबाई और चौड़ाई आदि से व्यक्ति के आज, कल और भूतकाल आदि के बारे में जाना जाता है. इसमें शरीर पर मौजूद तिल से भी भविष्य के शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं, जिनके बारे में आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताने जा रहे हैं.
Kaalchakra Today 14 May 2026: शरीर पर तिल होना आम बात है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में बॉडी पर मौजूद हर तिल का अपना महत्व है. इसमें शरीर पर मौजूद अधिकतर तिल से मिलने वाले शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है. हालांकि, महिलाओं और पुरुषों के तिल से अलग-अलग संकेत मिलते हैं. जैसे कि पुरुषों की सीधी आंख के नीचे तिल होना शुभ होता है, लेकिन इसी जगह पर महिला के भी तिल हो तो वो उनके लिए शुभ नहीं होता है.
आज 14 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर पर किस जगह तिल होना शुभ होता है और किसे अशुभता का प्रतीक माना जाता है.
---विज्ञापन---
पुरुषों-
जिन पुरुषों की सीधी आंख के नीचे तिल होता है, वो प्रेम के मामले में दूसरों से अधिक भावुक होते हैं. हालांकि, स्वभाव में ये थोड़े रहस्यमयी होते हैं. इन्हें दूसरों की मदद करना भी अच्छा लगता है.
जिन पुरुषों के दाहिने आंख के कोने पर तिल होता है, वो अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्रेम करते हैं. ऐसे लोग बहुत ज्यादा भावुक होते हैं और लोगों से बहुत ज्यादा जलते हैं.
अगर किसी व्यक्ति के बाईं आंख की पलक पर तिल है तो उसका दिमाग काफी तेज होता है. ऐसे लोग अच्छे कूटनीतिकार होते हैं, जिससे इन्हें कई कार्यों में सफलता भी मिलती है.
जिन महिलाओं के सीने पर दाहिने तरफ तिल होता है, उन्हें अपने पति का प्यार नहीं मिलता है.
महिलाओं के सीने पर बाएं तरफ तिल होना शुभ होता है. ऐसी महिलाओं को पति का भरपूर प्यार मिलता है.
महिलाओं के बाएं पेट पर तिल का निशान होना शुभ है. ऐसी महिला के कोख से पैदा होने वाले बच्चे चिरंजीवी, दीर्घायु और बुद्धिमान होते हैं.
जिन महिलाओं के पेट पर दाहिने तरफ तिल होता है, उनकी संतान बीमार ज्यादा रहती है. साथ ही संतान के जीवन में असफल होने की संभावना अधिक होती है.
जिन लड़कियों की बाईं आंख के कोने के पास तिल होता है, वो अपने प्यार को पाने के लिए कोई अपराध भी कर सकती हैं. इनका अक्सर किसी न किसी स्त्री से क्लेश होता रहता है.
यदि आप तिल से मिलने वाले अन्य शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में और जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.