---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Kaalchakra: рдХрд╛рд░реНрддрд┐рдХ рдорд╛рд╕ рдореЗрдВ 12 рд░рд╛рд╢рд┐рдпреЛрдВ рдХрд╛ рд╣реЛрдЧрд╛ рдХрд▓реНрдпрд╛рдг! рдкрдВрдбрд┐рдд рд╕реБрд░реЗрд╢ рдкрд╛рдВрдбреЗрдп рд╕реЗ рдЬрд╛рдиреЗрдВ рдЙрдкрд╛рдп

Kaalchakra News24 Today: рддрдк, рд╡реНрд░рдд рдФрд░ рдкреВрдЬрд╛-рдкрд╛рда рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдХрд╛рд░реНрддрд┐рдХ рдорд╛рд╕ рдХреЛ рдЦрд╛рд╕ рдорд╛рдирд╛ рдЬрд╛рддрд╛ рд╣реИ, рдЬреЛ рд╣рд┐рдВрджреВ рдкрдВрдЪрд╛рдВрдЧ рдХрд╛ рдЖрдард╡рд╛рдВ рдорд╣реАрдирд╛ рднреА рд╣реИред рдЪрд▓рд┐рдП рдкрдВрдбрд┐рдд рд╕реБрд░реЗрд╢ рдкрд╛рдВрдбреЗрдп рд╕реЗ рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдХрд╛рд░реНрддрд┐рдХ рдорд╛рд╣ рдХреЗ рдЕрдЪреВрдХ рдЙрдкрд╛рдпреЛрдВ рдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВ, рдЬрд┐рдиреНрд╣реЗрдВ рд░рд╛рд╢рд┐ рдЕрдиреБрд╕рд╛рд░ рдХрд░рдиреЗ рд╕реЗ рдкреНрд░рддреНрдпреЗрдХ рд╡реНрдпрдХреНрддрд┐ рдХреЛ рд╢реБрдн рдлрд▓ рдХреА рдкреНрд░рд╛рдкреНрддрд┐ рд╣реЛ рд╕рдХрддреА рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: हिंदू धर्म के लोगों के लिए कार्तिक माह का खास महत्व है। विष्णु पुराण के अनुसार, कार्तिक माह के दौरान जगत के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इसी वजह से कार्तिक माह को भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास का आरंभ 18 अक्टूबर 2024 से हो रहा है, जिसका समापन 15 नवंबर 2024 को होगा। कार्तिक माह में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ कुछ अचूक उपाय करने से प्रत्येक साधक को अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको कार्तिक माह के दौरान करने वाले उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें राशि अनुसार करने से प्रत्येक व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि के जातक यदि पूरे कार्तिक माह पानी में बेल की छाल और चंदन पाउडर को मिलाकर स्नान करते हैं, तो इससे उनके जीवन में सकारात्मकता का वास हो सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि के लोग यदि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूरे कार्तिक मास पानी में इलायची और चंदन पाउडर मिलाकर स्नान करें। इसके अलावा भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करना भी शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

पूरे कार्तिक मास थोड़ा-सा गाय का गोबर पानी में स्पर्श कराकर स्नान करें। इसी के साथ घर की उत्तर दिशा में घी के 9 दीपक जलाना भी शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: मंगल की राशि में चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की होगी मौज, पैसों से भरेगी तिजोरी!

---विज्ञापन---

कर्क राशि

देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए कर्क राशि के लोग पूरे कार्तिक मास पानी में सफेद चंदन पाउडर मिलाकर स्नान करेंगे, तो अच्छा रहेगा। इसी के साथ घर की पूर्व दिशा में घी के 21 दीपक जलाना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

कार्तिक मास के दौरान सिंह राशि के लोग यदि पानी में केसर मिलाकर स्नान करते हैं, तो उनके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी। इसके अलावा भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

पूरे कार्तिक मास पानी में विधारा की जड़ मिलाकर स्नान करने से कन्या राशि के जातकों को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। इसी के साथ घर की उत्तर-पूर्व दिशा में घी के 11 दीपक जलाना भी शुभ रहेगा।

तुला राशि

पूरे कार्तिक मास पानी में गुलाब जल मिलाकर तुला राशि के लोग यदि स्नान करते हैं, तो उनके लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावा कमल के फूलों की माला भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को चढ़ाना भी शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

कार्तिक मास के दौरान वृश्चिक राशि के लोग यदि पानी में गुलाब के फूल की पंखुड़ियों को डालकर स्नान करते हैं, तो उनके लिए ये काफी अच्छा रहेगा। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को गुड़ या चने की दाल का दान करना भी शुभ रहेगा।

धनु राशि

पूरे कार्तिक मास पानी में हल्दी मिलाकर नहाना धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इसी के साथ भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी का जल और कच्चे दूध से अभिषेक करना भी शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

इस राशि के लोग यदि पूरे कार्तिक मास पानी में काले तिल डालकर स्नान करते हैं, तो ये उनकी सेहत और आमदनी दोनों के लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावा देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए घर की उत्तर दिशा में सरसों के तेल के 21 दीपक जलाना भी शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

कार्तिक मास के दौरान पानी में काले तिल डालकर स्नान करना कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावा घर की पूर्व दिशा में सरसों के तेल के 31 दीपक जलाना भी शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

पानी में गेंदे के फूल की पत्तियां डालकर स्नान करना मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इसी के साथ घर की पूर्व दिशा की ओर मुंह करके घी के 7 दीपक जलाना भी शुभ रहेगा।

यदि आप जानना चाहते हैं कि कार्तिक मास के दौरान किन-किन चीजों का दान करना शुभ होता है, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Dhanteras पर गलती से भी न खरीदें ये 5 चीजें; मां लक्ष्मी होंगी नाराज, जेब रहेगी खाली!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 18, 2024 11:47 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

рдирд┐рдзрд┐ рдХреА рдкрдврд╝рдиреЗ рдФрд░ рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдореЗрдВ рд╣рдореЗрд╢рд╛ рд╕реЗ рд░реБрдЪрд┐ рд░рд╣реА рд╣реИ. рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдХреА рд╢реБрд░реБрдЖрдд рдкреНрд░рддрд┐рд╖реНрдард┐рдд рдиреНрдпреВрдЬрдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рдиреНрдпреВрдЬ рд░рд╛рдЗрдЯрд┐рдВрдЧ рд╕реЗ рдХреА рдереА, рдЬрд┐рд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж рджреЗрд╢-рд╡рд┐рджреЗрд╢, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдзрд░реНрдо рдФрд░ рдЖрдзреНрдпрд╛рддреНрдорд┐рдХ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рд╡реНрдпрд╛рдкрдХ рдЕрдзреНрдпрдпрди рдХрд┐рдпрд╛. рдЕрдм рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 4 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рд╡рд╣ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣реБрдИ рд╣реИрдВ. рд╡рд░реНрддрдорд╛рди рдореЗрдВ News24┬ардореЗрдВ┬ардзрд░реНрдо┬ардФрд░┬ардЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖┬ард╕реЗрдХреНрд╢рди рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВ.

ЁЯУз Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola