---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Hanuman Mantra Benefits: рдЗрди рдордВрддреНрд░реЛрдВ рдХреЗ рдЬрд╛рдк рд╕реЗ рддреБрд░рдВрдд рдорд┐рд▓рддреА рд╣реИ рд╣рдиреБрдорд╛рди рдЬреА рдХреГрдкрд╛, рд╕рдВрдХрдЯ рд╕рдореЗрдд рджреВрд░ рд╣реЛрддреЗ рд╣реИ рд╕рднреА рдХрд╖реНрдЯ рдФрд░ рдмрд╛рдзрд╛рдПрдВ

Hanuman Mantra Benefits: рд╣рдиреБрдорд╛рди рдордВрддреНрд░ рд╢рдХреНрддрд┐ рдФрд░ рд╕рд╛рд╣рд╕ рдХрд╛ рдЖрдзрд╛рд░ рдорд╛рдиреЗ рдЬрд╛рддреЗ рд╣реИрдВ. рдЗрдирдХреЗ рдирд┐рдпрдорд┐рдд рдЬрд╛рдк рд╕реЗ рднрдп, рд╕рдВрдХрдЯ, рдЕрд╕рдлрд▓рддрд╛ рдФрд░ рдорд╛рдирд╕рд┐рдХ рддрдирд╛рд╡ рдореЗрдВ рдХрдореА рдЖрддреА рд╣реИ рдФрд░ рдЖрддреНрдорд╡рд┐рд╢реНрд╡рд╛рд╕ рдмреЭрддрд╛ рд╣реИ. рдХреБрдЫ рдордВрддреНрд░реЛрдВ рдХрд╛ рдЬрд╛рдк рдХрд╛ рдкреНрд░рднрд╛рд╡ рддреБрд░рдВрдд рджрд┐рдЦрд╛рдИ рджреЗрддрд╛ рд╣реИ? рдЕрд░реНрде рдФрд░ рдЙрдкрдпреЛрдЧ рд╕рд╣рд┐рдд рдЬрд╛рдирд┐рдП рд╣рдиреБрдорд╛рди рдЬреА рдХреЗ рдпреЗ рдЪрдорддреНрдХрд╛рд░реА рдордВрддреНрд░ рдХреМрди-рд╕реЗ рд╣реИрдВ?

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Hanuman Mantra Benefits: हनुमान जी को शक्ति, साहस, सेवा और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है. वे भगवान राम के परम भक्त और संकटमोचन कहलाते है. जीवन में जब भय, बाधा, असफलता, रोग या मानसिक तनाव बढ़ने लगता है, तब हनुमान मंत्र व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाते है. इन मंत्रों का प्रभाव केवल धार्मिक नहीं बल्कि मानसिक और आत्मिक स्तर पर भी अनुभव किया जाता है. नियमित जप से आत्मविश्वास बढ़ता है और नकारात्मकता कम होती है. आइए जानते हैं, हनुमान जी के ये मंत्र कौन-से हैं, जिनके जाप से तुरंत लाभ होता है?

मूल हनुमान साधना मंत्र

ॐ हनुमते नमः.

---विज्ञापन---

इस मंत्र का अर्थ है: बल, भक्ति और सेवा के स्वरूप हनुमान जी को श्रद्धापूर्वक नमन. यह मंत्र सरल होते हुए भी अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है और हनुमान जी के स्वरूप का संपूर्ण स्मरण कराता है.

उपयोग: इस मंत्र का उपयोग दैनिक पूजा, मानसिक शांति और आत्मरक्षा के लिए किया जाता है. जो लोग भय, चिंता या अस्थिर मन से परेशान रहते है, उनके लिए इसका नियमित जप बहुत लाभकारी माना जाता है.

---विज्ञापन---

संकटमोचन मंत्र

ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा.

इस मंत्र का अर्थ है: महाबलशाली आंजनेय भगवान को प्रणाम. यह मंत्र हनुमान जी के संकटमोचन स्वरूप को जागृत करता है.

---विज्ञापन---

उपयोग: जब जीवन में अचानक संकट, बाधा या भय उत्पन्न हो, तब इस मंत्र का जप किया जाता है. नौकरी, व्यापार, पारिवारिक तनाव और अनिश्चित परिस्थितियों में यह मंत्र साहस और स्थिरता प्रदान करता है.

हनुमान गायत्री मंत्र

ॐ आंजनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि. तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥

---विज्ञापन---

इस मंत्र का अर्थ है: हम वायुपुत्र हनुमान का ध्यान करते है, वे हमारी बुद्धि को प्रेरणा और दिशा प्रदान करे.

उपयोग: यह मंत्र मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता है. विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले और ध्यान साधना करने वाले लोगों के लिए यह मंत्र विशेष रूप से उपयोग: ी है.

---विज्ञापन---

कार्य सिद्धि मंत्र

ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्.

इस मंत्र का अर्थ है: रुद्र स्वरूप हनुमान जी हमारे सभी कार्यों को सिद्ध करे और बाधाओं को दूर करे.

---विज्ञापन---

उपयोग: जब कोई कार्य लंबे समय से अटका हो या बार-बार प्रयास के बाद भी सफलता न मिल रही हो, तब इस मंत्र का जप किया जाता है. यह साहस, निर्णय शक्ति और आत्मबल को मजबूत करता है.

यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj Updesh: क्या आप सही जगह दान कर रहे हैं, क्या है दान का सही तरीका, जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज

---विज्ञापन---

मनोकामना पूर्ति मंत्र

मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन.
शत्रून संहर मां रक्षा श्रियं दापय मे प्रभो॥

इस मंत्र का अर्थ है: दुखों का नाश करने वाले प्रभु मेरे शत्रुओं का विनाश करे, मेरी रक्षा करे और मुझे समृद्धि प्रदान करे.

---विज्ञापन---

उपयोग: इस मंत्र का उपयोग मनोकामना पूर्ति, नकारात्मक प्रभावों से रक्षा और जीवन में स्थिरता के लिए किया जाता है. श्रद्धा के साथ जप करने पर मानसिक संतुलन बढ़ता है.

अष्टमुखी हनुमान मंत्र

ॐ नमो हनुमते उर्ध्वमुखाय हयग्रीवाय रुं रुं रुं रुं रुं रूद्रमूर्तये प्रयोजन निर्वाहकाय स्वाहा.

---विज्ञापन---

इस मंत्र का अर्थ है: अनेक स्वरूपों में कार्य सिद्ध करने वाले और रुद्र शक्ति से युक्त हनुमान जी को नमन.

उपयोग: यह मंत्र विशेष साधना, भय नाश और आध्यात्मिक सुरक्षा के लिए प्रयोग किया जाता है. कठिन परिस्थितियों में यह आंतरिक शक्ति को जागृत करता है.

---विज्ञापन---

रामदूत आराधना मंत्र

ॐ रामदूताय नमः.

इस मंत्र का अर्थ है: : भगवान राम के दूत हनुमान जी को श्रद्धा से नमन.

---विज्ञापन---

उपयोग: यह मंत्र भक्ति भावना को मजबूत करता है और व्यक्ति को धर्म तथा कर्तव्य के मार्ग पर स्थिर रखता है.

यह भी पढ़ें: Murti Puja Niyam: घर और परिवार का सुख-चैन छिन जाने की बड़ी वजह बनती हैं ये 3 मूर्तियां, जानें क्या कहता है शास्त्र

---विज्ञापन---

ज्ञान और बुद्धि के लिए चालीसा का मंत्र

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार.
बल बुद्धि विद्या देहु मोहि, हरहु कलेश विकार.

इस मंत्र का अर्थ है: हे पवनपुत्र, मुझे बल, बुद्धि और विद्या प्रदान करे तथा मेरे कष्टों को दूर करे.

---विज्ञापन---

उपयोग: यह मंत्र अध्ययन, स्मरण शक्ति और विवेक बढ़ाने में सहायक है. विद्यार्थी और बौद्धिक कार्य करने वाले लोग इसका नियमित पाठ करते है.

हनुमान चालीसा

हनुमान चालीसा का नियमित और संपूर्ण जाप, पाठ या श्रवण मन को स्थिर करता है और आत्मबल को बढ़ाता है. यह पाठ भय, रोग और नकारात्मक प्रभावों को कम करने में सहायक माना जाता है. हनुमान चालीसा भक्ति के साथ साहस और आत्मविश्वास का संचार करती है. मंगलवार और शनिवार को इसका पाठ विशेष फलदायी माना जाता है.

---विज्ञापन---

सुंदरकांड

सुंदरकांड के रामायण का सबसे शुभ और प्रभावशाली अध्याय है. संपूर्ण सुंदरकांड का जाप, पाठ या श्रवण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला माना जाता है. यह पाठ संकट, मानसिक तनाव और निराशा को दूर कर मन में आशा जगाता है. सुंदरकांड भक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास को बढ़ाता है तथा कठिन समय में मार्गदर्शन प्रदान करता है. इसे श्रद्धा और एकाग्रता के साथ करने से विशेष लाभ मिलता है.

मंत्र जप की विधि

मंत्र जप से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए. मंगलवार और शनिवार को जप करना विशेष फलदायी माना गया है. इन मंत्रों को कम से कम 3, 5, 7, 9, 11 और 21 बार जपना चाहिए, लेकिन इन्हें 108 बार जप करने से मंत्र की पूर्णता मानी जाती है.

---विज्ञापन---

मंत्र जप के लाभ

हनुमान मंत्रों के नियमित जप से व्यक्ति को सुरक्षा और शक्ति की अनुभूति होती है. मानसिक और शारीरिक तनाव कम होता है, बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है तथा रुके हुए कार्यों में गति आती है. सच्ची श्रद्धा और अनुशासन के साथ किया गया जप जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है.

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जब भी आप कठिनाइयों में हों, याद करें नीम करोली बाबा की ये बातें; दिख जाएगा सही रास्ता

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 23, 2025 02:03 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

рд╢реНрдпрд╛рдордирдВрджрди рдХреБрдорд╛рд░ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 20 рд╕реЗ рдЕрдзрд┐рдХ рд╡рд░реНрд╖реЛрдВ рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдФрд░ рдХрдВрдЯреЗрдВрдЯ рдХреНрд░рд┐рдПрд╢рди рдХреА рджреБрдирд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рд╕рдХреНрд░рд┐рдп рд╣реИрдВред рд╡рд░реНрддрдорд╛рди рдореЗрдВ рд╡реЗ News24 рдореЗрдВ рдзрд░реНрдо рдФрд░ рдЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖ рд╕реЗрдХреНрд╢рди рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЕрдкрдиреА рд╕реЗрд╡рд╛рдПрдВ рджреЗ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдореЗрдВ рдПрдо.рдП. рдХреА рдкрдврд╝рд╛рдИ рдХрд╛рд╢реА┬ард╣рд┐рдиреНрджреВ рд╡рд┐рд╢реНрд╡рд╡рд┐рджреНрдпрд╛рд▓рдп (BHU) рд╕реЗ рдХреА рд╣реИ рдФрд░ рднрд╛рд░рддреАрдп рд╡рд┐рджреНрдпрд╛ рднрд╡рди, рдирдИ рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╕реЗ рдЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖ рдХрд╛ рд╕рд╛рдВрдЧреЛрдкрд╛рдВрдЧ рдЕрдзреНрдпрдпрди рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рд╡реЗ рд╡реИрджрд┐рдХ рдЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖ (рдкрд╛рд░рд╛рд╢рд░реАрдп), рдЕрдВрдХ рдЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖ (рдиреНрдпреВрдорд░реЛрд▓реЙрдЬреА) рдФрд░ рд╕рд╛рдореБрджреНрд░рд┐рдХ рд╢рд╛рд╕реНрддреНрд░ рдХреЗ рдХреНрд╖реЗрддреНрд░ рдореЗрдВ рдЧрд╣рд░реА рд╡рд┐рд╢реЗрд╖рдЬреНрдЮрддрд╛ рд░рдЦрддреЗ рд╣реИрдВ рдФрд░ рд╕реНрд╡рдпрдВ рдПрдХ рд╕рдХреНрд░рд┐рдп рдЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖рд╡рд┐рдж рд╣реИрдВред рдЬреЛ рд╕рд╛рд▓ 2015 рд╕реЗ рдзрд░реНрдо рдФрд░ рдЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖ рд╡рд┐рд╖рдп рдкрд░ рд▓рдЧрд╛рддрд╛рд░ рд▓рд┐рдЦ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдЙрдирдХреА рдХреЛрд╢рд┐рд╢ рд░рд╣рддреА рд╣реИ рдХрд┐ рдкрд╛рдардХреЛрдВ рдХреЛ рд╕рдЯреАрдХ, рд╕рд░рд▓ рдФрд░ рдЙрдкрдпреЛрдЧреА рдЬрд╛рдирдХрд╛рд░реА рдорд┐рд▓ рд╕рдХреЗред┬а рдзрд╛рд░реНрдорд┐рдХ рдкрд░рдВрдкрд░рд╛рдУрдВ, рд╡реИрджрд┐рдХ рдЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖, рдЧреНрд░рд╣-рдЧреЛрдЪрд░, рд░рд╛рд╢рд┐рдлрд▓, рдЕрдВрдХ рдЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖, рд╡рд╛рд╕реНрддреБ, рд╕рд╛рдореБрджреНрд░рд┐рдХ рд╢рд╛рд╕реНрддреНрд░, рд╡реНрд░рдд-рддреНрдпреЛрд╣рд╛рд░, рдкреВрдЬрд╛-рдкрджреНрдзрддрд┐ рдФрд░ рдЖрдзреНрдпрд╛рддреНрдорд┐рдХ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдХреЛ рдЖрд╕рд╛рди рдФрд░ рднрд░реЛрд╕реЗрдордВрдж рднрд╛рд╖рд╛ рдореЗрдВ рдкрд╛рдардХреЛрдВ рддрдХ рдкрд╣реБрдВрдЪрд╛рдирд╛ рдЙрдирдХреА рдкрд╣рдЪрд╛рди рд╣реИред рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛, SEO рдФрд░ рдХрдВрдЯреЗрдВрдЯ рд░рдгрдиреАрддрд┐ рдХреА рдЙрдиреНрд╣реЗрдВ рдЧрд╣рд░реА рдФрд░ рдЕрдЪреНрдЫреА рд╕рдордЭ рд╣реИред

рд╕рдВрдкрд░реНрдХ рдХрд░реЗрдВ: ЁЯУз Email: shyam.nandan@bagconvergence.in ЁЭХАЁЭХЯ ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ ЁЭХП ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K ЁЭФ╜ ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola