---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Diwali 2024: рджрд┐рд╡рд╛рд▓реА рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдШрд░-рджреБрдХрд╛рди рдореЗрдВ рдХрд░рд╛рдПрдВ рдпреЗ рд░рдВрдЧ, рдЦреБрд╢рд┐рдпреЛрдВ рдФрд░ рдзрди рдХреА рд╕рд╛рде рдореЗрдВ рд╣реЛрдЧреА рдмрд░рд╕рд╛рдд!

Diwali Vastu Tips: рд╕рд╛рд▓ 2024 рдореЗрдВ 31 рдЕрдХреНрдЯреВрдмрд░ рдХреЛ рджрд┐рд╡рд╛рд▓реА рдХрд╛ рдкрд░реНрд╡ рдордирд╛рдпрд╛ рдЬрд╛рдПрдЧрд╛ред рд╡рд╛рд╕реНрддреБ рд╢рд╛рд╕реНрддреНрд░ рдореЗрдВ рдмрддрдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рд╣реИ рдХрд┐ рджрд┐рд╡рд╛рд▓реА рдХреЗ рдкрд╡рд┐рддреНрд░ рддреНрдпреЛрд╣рд╛рд░ рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдпрджрд┐ рдХреЛрдИ рд╡реНрдпрдХреНрддрд┐ рдЕрдкрдиреЗ рдШрд░ рдХреЛ рдХреБрдЫ рд╡рд┐рд╢реЗрд╖ рд░рдВрдЧреЛрдВ рд╕реЗ рдХрд▓рд░ рдХрд░рд╡рд╛рддрд╛ рд╣реИ, рддреЛ рдЗрд╕рд╕реЗ рдЙрдирдХреЗ рдШрд░ рдореЗрдВ рд╕рдХрд╛рд░рд╛рддреНрдордХрддрд╛ рдХрд╛ рд╡рд╛рд╕ рд╣реЛрддрд╛ рд╣реИред рдЪрд▓рд┐рдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдХрд┐рд╕ рджрд┐рд╢рд╛ рдореЗрдВ рдХреМрди-рд╕рд╛ рдкреЗрдВрдЯ рдХрд░рд╡рд╛рдирд╛ рд╢реБрдн рд╣реЛрддрд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Diwali Vastu Tips: दिवाली को देश के सबसे बड़े व प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। जो मां लक्ष्मी, धनवंतरी जी और कुबेर देव को समर्पित धनतेरस से लेकर भाई दूज तक 5 दिनों के लिए मनाया जाता है। इन पांचों दिनों का अपना महत्व है, जिसको लेकर अपनी मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित हैं। हालांकि दिवाली से कुछ दिन पहले ही लोग अपने घरों व दुकान की साफ-सफाई करने लगते हैं। कुछ लोग तो हर साल दिवाली से पहले अपने घर व दुकान में रंग भी करवाते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, धन की देवी माता लक्ष्मी सदा स्वच्छ जगह पर ही वास करती हैं। इसी वजह से दिवाली से पहले ज्यादातर लोग अपने घरों को रंग करवाते हैं। वास्तु शास्त्र में प्रत्येक रंग के महत्व और उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति वास्तु के नियमों को ध्यान में रखते हुए अपने घर व दुकान में रंग करवाता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव उनके जीवन पर पड़ता है। चलिए अब जानते हैं घर व दुकान में कौन-कौन सा रंग करना शुभ रहता है।

---विज्ञापन---

सफेद रंग

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या दुकान की पूर्व दिशा में मौजूद दीवार पर सफेद रंग करवाना शुभ होता है। इससे परिवारवालों के जीवन में खुशियों का वास होता है। साथ ही काम में तेजी आती है। दरअसल, सफेद रंग को सकारात्मक ऊर्जा और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, जिसे देखने से मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: मंगल की राशि में चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की होगी मौज, पैसों से भरेगी तिजोरी!

---विज्ञापन---

नीला रंग 

नीला रंग मन को शांति प्रदान करता है। घर की पश्चिमी दिशा में नीला रंग करवाने से दिमाग व मन में स्थिरता आती है। साथ ही घर का माहौल अनुकूल रहता है। दुकान या व्यवसाय स्थल में उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण की दिशा में मौजूद दीवार पर हल्का नीला या भूरा रंग करवाना चाहिए।

हरा रंग

हरे रंग को प्रकृति और विकास का प्रतीक माना जाता है, जिसके सकारात्मक प्रभाव के कारण जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और प्रगति का वास होता है। दिवाली से पहले यदि आप भी अपने घर को रंग करवा रहे हैं, तो घर की उत्तर दिशा में मौजूद दीवार पर हरा रंग करवाएं। दुकान की दक्षिण पश्चिमी में मौजूद दीवार पर हरा रंग करवाने से काम में तेजी आती है। साथ ही मुनाफा भी बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

लाल रंग

घर की दक्षिण दिशा में मौजूद दीवार पर लाल रंग करवाना चाहिए। लाल रंग को शक्ति का प्रतीक माना जाता है, जिसके सकारात्मक प्रभाव के कारण जीवन में खुशियों का वास होता है। इसके अलावा घरवालों के बीच प्रेम बढ़ता है। ऑफिस या दुकान की दक्षिण कोने में मौजूद दीवार पर लाल रंग करवाने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

पीला या नारंगी रंग

घर या दुकान के ईशान कोण में पीला या नारंगी रंग करवाना शुभ माना जाता है। इन दोनों रंगों को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है, जिससे जीवन में कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही मानसिक शांति मिलती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Dhanteras पर गलती से भी न खरीदें ये 5 चीजें; मां लक्ष्मी होंगी नाराज, जेब रहेगी खाली!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 19, 2024 07:52 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

рдирд┐рдзрд┐ рдХреА рдкрдврд╝рдиреЗ рдФрд░ рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдореЗрдВ рд╣рдореЗрд╢рд╛ рд╕реЗ рд░реБрдЪрд┐ рд░рд╣реА рд╣реИ. рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдХреА рд╢реБрд░реБрдЖрдд рдкреНрд░рддрд┐рд╖реНрдард┐рдд рдиреНрдпреВрдЬрдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рдиреНрдпреВрдЬ рд░рд╛рдЗрдЯрд┐рдВрдЧ рд╕реЗ рдХреА рдереА, рдЬрд┐рд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж рджреЗрд╢-рд╡рд┐рджреЗрд╢, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдзрд░реНрдо рдФрд░ рдЖрдзреНрдпрд╛рддреНрдорд┐рдХ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рд╡реНрдпрд╛рдкрдХ рдЕрдзреНрдпрдпрди рдХрд┐рдпрд╛. рдЕрдм рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 4 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рд╡рд╣ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣реБрдИ рд╣реИрдВ. рд╡рд░реНрддрдорд╛рди рдореЗрдВ News24┬ардореЗрдВ┬ардзрд░реНрдо┬ардФрд░┬ардЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖┬ард╕реЗрдХреНрд╢рди рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВ.

ЁЯУз Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola