1 / 6
Roman Reigns: WWE में एक बार फिर रोमन रेंस की ब्लडलाइन का जलवा देखने को मिल रहा है. द उसोज़ और जेकब फाटू उनके साथ बने हुए हैं. रेसलमेनिया 42 के बाद रेंस ने फाटू को दो बार हराया. इसके बाद फाटू ने ऑफिशियल तौर पर ब्लडलाइन ज्वाइन की. इनकी वजह से रोमन को काफी मजबूती मिल रही है. खैर Raw के इस हफ्ते एपिसोड में पता चला कि रेंस की ब्लडलाइन में एक और सदस्य शामिल होने वाला है. अगले हफ्ते रेंस अब बड़ा ऐलान करेंगे. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
Raw की शुरुआत में हुआ बड़ा सैगमेंट

2 / 6
WWE Raw की शुरुआत में सोलो सिकोआ और जे उसो के बीच सैगमेंट हुआ. दोनों ने एक-दूसरे का खूब मजाक उड़ाया. जे ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने सिकोआ को मैच के लिए चुनौती पेश की. जे ने कहा कि अगर सोलो जीत गए तो उन्हें ब्लडलाइन की तरफ से फ्री छोड़ दिया जाएगा. वहीं अगर सिकोआ हारते हैं तो फिर उन्हें ब्लडलाइन में शामिल होना पड़ेगा. जे ने कहा कि सोलो को रोमन के हवाले कर दिया जाएगा. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट में हुआ मैच

3 / 6
मेन इवेंट में सोलो सिकोआ और जे उसो के बीच मैच हुआ. दोनों ने अच्छा मैच दिया. इस मैच में जिमी उसो ने भी दखलअंदाजी की. सिकोआ ने उन्हें समोअन स्पाइक लगाया. हालांकि, सिकोआ को अंत में झटका लगा. जे ने उन्हें पिन करते हुए जीत हासिल कर ली. अब मजबूरी में सिकोआ को रेंस की ब्लडलाइन में शामिल होना पड़ेगा. (Photo: WWE.com)
पहले भी थे ब्डलाइन का हिस्सा

4 / 6
सोलो सिकोआ पहले भी रोमन रेंस की ब्लडलाइन का हिस्सा थे. मेन रोस्टर में आने के बाद उन्होंने रेंस के साथ ही काम किया था. 2024 में हुए रेसलमेनिया के बाद उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई. बाद में रेंस के साथ उनका उला फाला के लिए मैच हुआ था. वहां सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद सिकोआ ने MFT ग्रुप को लीड किया. (Photo: WWE.com)
अगले हफ्ते होगा बड़ा ऐलान

5 / 6
अगले हफ्ते रोमन रेंस रेड ब्रांड में आएंगे. अब सोलो सिकोआ उनके हवाले कर दिए गए हैं. रेंस पहले भी सिकोआ को ब्लडलाइन में आने के लिए कह चुके हैं. सिकोआ ने मना कर दिया था. इस बार अब वो ब्लडलाइन में आ सकते हैं. रोमन उन्हें ऑफिशियल तौर पर अगले हफ्ते अपनी टीम में रख सकते हैं. कहीं ना कहीं सिकोआ की अब घर वापसी होने जा रही है. (Photo: WWE.com)
क्या सिकोआ खेलेंगे नया गेम?

6 / 6
सोलो सिकोआ अपनी चालाकी के लिए भी जाने जाते हैं. वो कोई बड़ा गेम भी अगले हफ्ते खेल सकते हैं. रॉयस कीज और एलए नाइट के ऊपर भी नजरें होंगी. दोनों ब्लडलाइन के खिलाफ है. इनके साथ मिलकर सिकोआ ने समरस्लैम में मैच लड़ा था. नाइट और कीज अपना गुस्सा सिकोआ के ऊपर निकाल सकते हैं. (Photo: WWE.com)