1 / 6
WWE Raw में हुईं गलतियां
WWE Raw Big Mistakes: WWE Clash in Italy 2026 से पहले Raw का अंतिम एपिसोड खत्म हो गया है. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने सभी का दिल जीता. वुमेंस डिवीजन ने एक बार फिर प्रभावित किया. पेंटा ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. एलए नाइट भी इस बार शो में नज़र आए. जिमी उसो के सात उनकी जुबानी जंंग देखने को मिली. खैर आपको बताते हैं कि ट्रिपल एच ने शो में कौन सी गलतियां कीं.
रोमन रेंस-जेकब फाटू के बीच ब्रॉल ना होना

2 / 6
रोमन रेंस और जेकब फाटू की राइवलरी को अभी तक कंपनी ने शानदार अंदाज में बिल्ड किया है. इनके बीच लगातार हाथापाई देखने को मिली हैं. इस हफ्ते ऐसा कुछ नहीं हुआ. दोनों ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और एक-दूसरे की बेइज्जती की. ट्रिपल एच ने दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल बुक करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ये बड़ी गलती देखने को मिली.
ब्रॉक लैसनर का ना आना

3 / 6
पिछले हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने वापसी करते हुए Raw में ओबा फेमी को अपना शिकार बनाया. इस हफ्ते वो टीवी पर नज़र नहीं आए. एक वीडियो पैकेज के जरिए उन्होंने अपनी बात रखी. ये कहीं ना कहीं बड़ी गलती रही. लैसनर को शो में आकर फेमी से टक्कर लेनी चाहिए थी.
लिव मॉर्गन की खराब बुकिंग जारी

4 / 6
रेसलमेनिया 42 में लिव मॉर्गन ने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. इस शो को खत्म हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है. मॉर्गन को अभी तक उनका विरोधी नहीं मिला है. वो टैग टीम डिवीजन में काम कर रही हैं. उनकी खराब बुकिंग इस हफ्ते भी जारी रही. ट्रिपल एच ने अपनी इस गलती से मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
रुसेव की हार

5 / 6
रुसेव बेचारे पिछले कुछ महीनों से बडे़ मैचों में लगातार हार रहे हैं. उनकी बुकिंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इस हफ्ते भी रे मिस्टीरियो के खिलाफ उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. रुसेव को अच्छे तरीके से बुक नहीं करके ट्रिपल एच ने बहुत बड़ी गलती की है.
ब्रॉन ब्रेकर का चैंपियन बनना

6 / 6
ब्रॉन ब्रेकर कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. वो बहुत जल्द वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं. हालांकि, अब ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है. लोगन पॉल की इंजरी की वजह से उन्हें टैग टीम चैंपियन बना दिया गया है. अब वो टैग टीम डिवीजन में काम करेंगे. एक तरह से कहा जाए तो उनका डिमोशन कराया गया है. ये बहुत बड़ी गलती ट्रिपल एच की है.