1 / 6
Ramandeep Singh Yash Raj Punja
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू करने वाले युवा गेंदबाज यश राज पुंजा के उनका पहला इंडियन प्रीमियर लीग मैच हमेशा के लिए यादगार बन गया जब उन्होंने धमाकेदार अंदाज में अपना पहला विकेट हासिल किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

2 / 6
यश राज पुंजा को राजस्थान रॉयल्स ने भरोसा जता ते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था. इस यंग टैलेंट के लिए ये बड़ा ख्वाब सच होने जैसा था. अब उनके पहले आईपीएल मैच के बाद क्रिकेट फैंस ये जानना चाहते है कि आखिर ये खिलाड़ी है कौन?

3 / 6
कर्नाटक के मंगलुरु के रहने वाले इस खिलाड़ी का जन्म 26 जून 2006 को हुआ था, उन्होंने महाराजा कप के 2025 एडिशन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी; उन्होंने 10 मैचों में 12.48 के शानदार औसत से 23 विकेट चटकाए थे.

4 / 6
ये लंबा-चौड़ा लेग-स्पिनर अपनी गूगली और दूसरे वेरिएशन के साथ-साथ गेंद में एक्सट्रा बाउंस पैदा करने और उसे हाई पेस से टर्न कराने की काबीलियत के लिए जाना जाता है. शायद यही टैलेंट राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजमेंट को पसंद आ गया.

5 / 6
19 साल का ये युवा खिलाड़ी राजस्थान के स्पिन बॉलिंग अटैक को और भी मजबूत बनाता है, जिसकी अगुवाई रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई कर रहे हैं. हालांकि यश राज पुंजा के लिए अभी ये शुरुआत है, आने वाले मैचों में उनके लिए बड़ा इम्तिहान हो सकता है.

6 / 6
यश राज पुंजा नेअपने डेब्यू मैच में पुंजा ने 4 ओवर के स्पैल में 6.25 की इकॉनमी रेट से 25 रन दिए और कोलकाता नाइटराइडर्स के अहम बल्लेबाज रमनदीप सिंह को क्लीन बोल्ड कर दिया. रमनदीप को यकीन नहीं हुआ और वो अपने एक घुटने को जमीन पर टिका कर थोड़ी देर ठहर गए.