1 / 6
Sai Ramya Pasupuleti
एसआरएच के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अक्सर एक चेहरा बार-बार आईपीएल के कैमरे में कैद हो जाता है. 2026 सीजन में भी एक मिस्ट्री गर्ल नजर आई. क्रिकेट फैंस जानने की कोशिश कर रहे हैं, आखिरी ये क्यूट हसीना है कौन? तो आइए हम आपको उनसे रूबरू कराते हैं.

2 / 6
सनराइजर्स हैदराबाद की इस फैन का नाम साई राम्या पसुपुलेटी, जो उप्पल स्टेडियम में अक्सर अपनी पसंदीदा 'ऑरेंज आर्मी' को चियर करने करने के लिए मौजूद रहती हैं. 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में वो कई बार स्टैंड्स में बैठी हुई नजर आईं.

3 / 6
साई राम्या पसुपुलेटी पेशे से तेलुगू एक्ट्रेस, मॉडल, फैशन, फैशन ब्लॉगर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं. 2024 में वो पहली बार चर्चा में तब आई थीं, जब उन्हें आईपीएल मैच के दौरान देखा गया था. इस साल भी यही सिलसिला चल रहा है.

4 / 6
साई राम्या पसुपुलेटी ने साल 2018 में रिलीज हुई तेलुगू मूवी 'हुशारू' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।. इसके अलावा उन्होंने 'पंचक्षरी' और 'कमिटमेंट' जैसी फिल्मों, वेब सीरीज़ 'BFF' में भी काम किया है, और कुछ एडवरटाइजमेंटमें भी नजर आई हैं.

5 / 6
साई राम्या पसुपुलेटी का जन्म 15 जनवरी 2001 को हुआ था, वो हैदराबाद की ही रहने वाली हैं. एजुकेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो उन्होंने उन्होंने St. Ann’s College for Women, Hyderabad से पढ़ाई की, बाद में उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का भी कोर्स किया है.

6 / 6
25 साल की ये एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है, इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख 87 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं. वो अक्सर अपने प्रोफेशन और जिंदगी की अपडेट्स पोस्ट करती रहती हैं.