1 / 6
Virat Kohli and Amanpreet Singh Gill
Team India: पंजाब के पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल का सिर्फ 37 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. जिनके लिए विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है. पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल 2019 से लेकर 2025 तक पंजाब क्रिकेट टीम के सेलेक्टर भी थे. उस समय उन्होंने पंजाब के कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया. ये युवा खिलाड़ी आज के समय भी भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहे जा रहे हैं.
शुभमन गिल

2 / 6
मौजूदा समय में टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को भी अमनप्रीत सिंह गिल ने मौका दिया. गिल को बहुत ही छोटी उम्र में ही पंजाब की कप्तानी भी सौंपी गई थी. जहां पर उन्होंने सभी को प्रभावित किया.
अभिषेक शर्मा

3 / 6
घरेलू क्रिकेट में अभिषेक शर्मा को भी पंजाब की टीम ने बहुत ज्यादा बैक किया. जिसके कारण ही आज वो टीम इंडिया के अगले सुपरस्टार कहे जा रहे हैं. अभिषेक मौजूदा समय में टी-20 फॉर्मेट में नंबर 1 बल्लेबाज हैं.
अर्शदीप सिंह

4 / 6
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी अब वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी बन चुके हैं. पंजाब क्रिकेट टीम ने अर्शदीप सिंह को भी सभी फॉर्मेट में लगातार मौके दिए. जिसमें अमनप्रीत सिंह गिल का भी बड़ा रोल था.
रमनदीप सिंह

5 / 6
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने भी टीम इंडिया के लिए खेल लिया है. पंजाब क्रिकेट टीम ने भी इस खिलाड़ी को पिछले कुछ सालों में बहुत ज्यादा बैक किया है. फिलहाल वो आईपीएल में केकेआर के लिए खेल रहे हैं.
प्रभसिमरन सिंह

6 / 6
विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी जल्द ही टीम इंडिया में मौके मिल सकते हैं. इस खिलाड़ी को भी पंजाब क्रिकेट टीम ने बहुत ज्यादा बैक किया है. आज के समय में प्रभसिमरन सिंह आईपीएल के स्टार बन गए हैं.