1 / 6
Bangladesh cricket Team
बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत में खेलने से साफ इनकार कर दिया है. इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि बांग्लादेश इस बार विश्व कप का हिस्सा नहीं होगा. आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था.

2 / 6
आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उस अपील को पूरी तरह से खारिज कर दिया था, जिसमें बीसीबी ने अपने मैच भारत से किसी और देश में शिफ्ट करने की मांग रखी थी. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साफ शब्दों में कहा था कि बांग्लादेश को भारत में किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है.

3 / 6
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी-20 विश्व कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था. बोर्ड का आईसीसी से कहना था कि उनके प्लेयर्स और कोचिंग स्टाफ को भारत में खतरा है.

4 / 6
बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अब स्कॉटलैंड की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री हो सकती है. इसका आधिकारिक ऐलान आईसीसी की ओर से जल्द किया जा सकता है.

5 / 6
गौरतलब है कि इस विवाद का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने के बाद शुरू हुआ था. मुस्ताफिजुर के साथ किए गए बर्ताव से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बेहद खफा नजर आया था.

6 / 6
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होना है और टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाना है. विश्व कप की मेजबानी इस बार भारत और श्रीलंका कर रहे हैं.