1 / 9
jason holder catch controversy
GT vs RCB, Jason Holder Catch Controversy: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार (30 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने 4 विकेट से जीत हासिल की, लेकिन जीत-हार से ज्यादा चर्चा जेसन होल्डर के एक विवादित कैच की रही. अरशद खान की गेंद पर होल्डर ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का कैच लपका, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया. इस कैच को लेकर विराट कोहली भी फोर्थ अंपायर से बहस करते नजर आए.
जेसन होल्डर का विवादित कैच

2 / 9
दरअसल, RCB की पारी का 8वां ओवर चल रहा था और अरशद खान गेंदबाजी कर रहे थे. शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान रजत पाटीदार पारी को संभालकर खेल रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने स्क्वायर लेग के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में बहुत ऊंची चली गई. बाउंड्री के पास जेसन होल्डर ने शानदार दौड़ लगाते हुए कैच लपक लिया. इस दौरान होल्डर कगिसो रबाडा से टकराते-टकराते बचे, लेकिन आखिरकार उन्होंने कैच पकड़ लिया.
अंपायर से भिड़ गए विराट कोहली

3 / 9
होल्डर को पूरा भरोसा था कि यह एक साफ कैच है, हालांकि रीप्ले में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि जेसन होल्डर ने कैच लेने के बाद गेंद जमीन को छुआ था या नहीं, लेकिन इस अनिश्चितता के बावजूद थर्ड अंपायर ने समीक्षा के बाद मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया और रजत पाटीदार को आउट करार दे दिया. इस फैसले पर विराट कोहली और डगआउट में बैठा पूरा आरसीबी खेमा भड़क गया. कोहली काफी देर तक चौथे अंपायर के साथ बहस करते हुए दिखाई दिए.
अनिल चौधरी ने पाटीदार को नॉट आउट बताया

4 / 9
इस विवादित कैच पर अब पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने अपनी राय रखते हुए रजत पाटीदार को नॉट आउट बताया. उन्होंने नियमों के आधार पर इस कैच का विश्लेषण करते हुए बताया कि उनके अनुसार पाटीदार को नॉट आउट दिया जाना चाहिए था. उन्होंने वीडियो के फ्रेम्स के जरिए समझाया कि कैच के दौरान फील्डर का गेंद और अपने शरीर पर पूरा कंट्रोल होना जरूरी होता है, जब तक कैच पूरी तरह पूरा न हो जाए.
यह एक क्लीन कैच नहीं था

5 / 9
अनिल चौधरी ने कहा कि कैच के वक्त होल्डर की उंगलियों और हथेली की पोजीशन ऐसी नहीं थी, जिससे यह साफ तौर पर क्लीन कैच साबित नहीं होता है. उनके मुताबिक अगर गेंद के नीचे उंगलियों का सही सपोर्ट होता, तब इसे आउट माना जा सकता था. ऐसे में उन्होंने पाटीदार को नॉट आउट करार दिया.
ऑनफील्ड अंपायर से हुई चूक

6 / 9
साथ ही चौधरी ने यह भी कहा कि ऑनफील्ड अंपायर को इस फैसले को टीवी अंपायर के पास भेजना चाहिए था. उन्होंने कहा, "ऑनफील्ड अंपायर को उसे प्रॉपरली रेफर करना चाहिए था, टीवी अंपायर आराम से देखता और साथ ही अपना ऑपिनियन देता और लोगों को सुनाई देता ताकि लोगों को समझ भी आता कि क्यों आउट दिया, या आउट नहीं दिया. मुझे लगा थोड़ी जल्दबाजी हो गई और थोड़ा हार्श डिसीजन रहा पाटीदार के साथ. मेरी राय में नॉट आउट देना चाहिए था."
क्या कहते हैं क्रिकेट के नियम?

7 / 9
MCC के नियम 33.2.2 के अनुसार, अगर फील्डर के हाथ में गेंद है और उसका हाथ (हथेली या उंगलियां) जमीन को छू रहा है, तो कैच वैध माना जाएगा, बशर्ते गेंद और जमीन के बीच फील्डर का हाथ मौजूद हो. वहीं नियम 33.3 कहता है कि कैच तभी पूरा माना जाएगा जब फील्डर के पास गेंद और अपनी बॉडी मूवमेंट पर पूरी तरह नियंत्रण हो.
कैच को लेकर सामने आई बंटी हुई राय

8 / 9
होल्डर के मामले में असली विवाद यही रहा कि जब वे कैच लेते हुए उठ रहे थे, उस दौरान गेंद के जमीन को छूने की संभावना दिखी. कोहली का तर्क था कि गेंद घास को छू चुकी थी, इसलिए कैच सही नहीं था. वहीं कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि होल्डर के हाथ बड़े होने की वजह से गेंद उनके हाथ की पकड़ में ही रही और संभव है कि उंगलियां गेंद के नीचे सही तरीके से थीं, जिससे कैच को वैध माना जा सकता है.
गुजरात ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया

9 / 9
मैच की बात करें तो इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी को 155 रन पर ही ढेर कर दिया. 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने 15.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. GT के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 43 और जोस बटलर ने 39 रन की अहम पारी खेली.