1 / 6
Kagiso Rabada
IPL 2026: आईपीएल 2026 अब खत्म हो चुका है. फाइनल मुकाबला खत्म होते ही टूर्नामेंट को पर्पल कैप विनर भी मिल गया है. इस बार पर्पल कैप की रेस में कई स्टार गेंदबाज नजर आ रहे थे. हालांकि अंत में इस रेस को गुजरात के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आसानी के साथ जीत लिया. इसी के साथ आरसीबी के सुपरस्टार तेज गेंदबाज की भी बादशाहत खत्म हो गई.
कगिसो रबाडा

2 / 6
गुजरात के सुपरस्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने धमाकेदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया. रबाडा ने 17 मैचों में शानदार प्रदर्शन करके 29 विकेट हासिल किए और पर्पल कैप अपने नाम कर लिया.
भुवनेश्वर कुमार

3 / 6
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज तेज गेंदबाज पर्पल कैप जीतने से चूक गए. भुवनेश्वर कुमार ने 16 मैचों में 17.89 की शानदार औसत से 28 विकेट अपने नाम किया. भुवी अपनी टीम के सबसे बड़े मैच विनर रहे हैं.
जोफ्रा आर्चर

4 / 6
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर तीसरे स्थान पर रहे. उन्होंने राजस्थान के लिए 16 मैचों में 22.36 की औसत से 25 विकेट अपने नाम किया. आर्चर की टीम भी फाइनल मुकाबला नहीं खेल सकी थी.
राशिद खान

5 / 6
गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. राशिद खान ने 17 मैचों में 21 विकेट अपने नाम किया. राशिद ने कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बाद भी टीम को चैंपियन नहीं बना सके.
अंशुल कंबोज

6 / 6
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने 14 मैचों में 25.24 की औसत से 21 शानदार विकेट अपने नाम किए. हालांकि बाद में कंबोज ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. वहीं सीएसके की टीम टूर्नामेंट में लीग स्टेज से बाहर हो गई.