1 / 5
Credit: Social Media
Udhampur Accident Behind Reason: जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे के पीछे दो मुख्य कारण सामने आए हैं. हादसे का शिकार हुई बस ओवरलोड थी. चालक की गलती यह थी कि बस की रफ्तार भी तेज थी, इसलिए टायर फटने पर वो बस को कंट्रोल नहीं कर पाया. बस 100 मीटर नीचे जा गिरी और हादसा हो गया.
रामनगर से उधमपुर जा रहे थे लोग

2 / 5
रोजाना की तरह आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बस में काम के लिए लोग रामनगर से उधमपुर की ओर निकले थे. समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, करीब 50 यात्रियों से भरी बस जब हादसे का शिकार हुई तो 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. छह लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा.
बस ओवरलोड, रफ्तार भी तेज

3 / 5
सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे का शिकार हुई बस के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की होने की पुष्टि की. GMC ऊधमपुर में दाखिल घायलों के मुताबिक, बस ओवरलोड होने के साथ उसकी रफ्तार भी तेज थी, जब अचानक बस का टायर फटा तो चालक उसे संभाल नहीं पाया.
मृतकों के लिए दो लाख रुपए मुआवजा

4 / 5
उधमपुर में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वाले यात्रियों के परिजनों के लिए पीएम मोदी ने 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया है.
ऑटो-रिक्शा पर ऊपर से आई 'मौत'

5 / 5
उधमपुर में जब टायर फटने पर बच नीचे गिरी तो वहां से गुजर रही ऑटो-रिक्शा भी कुचलती चली गई. हादसे में ऑटो में बैठी सवारियों को भी चोटें आईं,. उसी समय वहां से गुजर रही सेना की गाड़ी में बैठे अधिकारियों ने बचाव अभियान की कमान संभाली.