1 / 6
कमरे का लुक खराब करती है काली चादर. Image Credit-stoaparis
आप कहीं भी घूमने जाते हैं तो यकीन होटल में ठहरते होंगे, लेकिन क्या कभी ध्यान दिया है कि कमरे में हमेशा सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है. लगभग हर जगह यही रूल फॉलो किया जाता है, लेकिन कोई रंगीन चादर कमरे में बिछी हुई नजर नहीं आती है. क्या इसके पीछे सिर्फ डेकोरेशन की वजह है या कोई और कारण? बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं और अगर आप भी नहीं जानते तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
दाग धब्बे न दिखना

3 / 6
रंगीन या काली चादर पर धब्बे नजर नहीं आते हैं. इसलिए इसे धोने या साफ-सफाई करने में काफी वक्त लग सकता है. इसलिए ज्यादातर होटल में सफेद चादर को बिछाया जाता है, ताकि गंदगी की पहचान कर आसानी से साफ किया जा सके.
कमरा दिखता है छोटा

4 / 6
इंटीरियर डिजाइन के अनुसार. काले या रंगीन रंग से कमरा छोटा, डल और बेकार लगता है. खूबसूरती भी दोगुना कम हो जाती है और वहीं, सफेद चादर रोशन और साफ-सुथरा दिखाने में मदद करता है. यही वजह है कि लक्जरी होटल भी सफेद बेड लिनन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, काली रंग की नहीं.
मेहमानों को रिलैक्स नहीं फील होता

5 / 6
एकदम काली और करीने से बिछी चादरें होटल के कमरे को छोटा दिखाती हैं. काली चादर प्रीमियम लुक खराब करने का काम करती है, जिसका असर दिमाग पर भी पड़ता है. मेहमानों को रिलैक्स महसूस नहीं होता है.