1 / 8
kis kami se baal jhadte hain
Hair Fall Causes: बाल झड़ना एक ऐसी दिक्कत है जिससे अक्सर ही महिलाएं परेशान रहती हैं. बाल एक बार झड़ना शुरू होते हैं तो फिर रुकते ही नहीं हैं. वहीं, महिलाएं अक्सर ही केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और हीटिंग टूल्स से आयदिन बालों को स्टाइल करती हैं जिससे हेयर फॉल हो सकता है. लेकिन, ऐसे कुछ पोषक तत्व भी हैं जिनकी कमी से हेयर फॉल हो सकता है. यहां ऐसे ही 7 पोषक तत्वों का जिक्र किया जा रहा है जिनकी कमी से महिलाओं को बाल झड़ने की दिक्कत हो सकती है.
आयरन की कमी

2 / 8
आयरन की कमी से शरीर की ऑक्सीजन सप्लाई पर असर पड़ता है. हेयर फॉलिकल्स को ऑक्सीजन नहीं मिलता तो हेयर फॉल हो सकता है. ऐसे में आयरन से भरपूर पालक खाया जा सकता है.
जिंक की कमी

3 / 8
जिंक की कमी से बालों का झड़ना बढ़ जाता है. इस कमी को पूरा करने के लिए कद्दू के बीज, सूखे मेवे और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन किया जा सकता है.
प्रोटीन की कमी

4 / 8
शरीर को दुरुस्त रहने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है, प्रोटीन की कमी से हेयर फॉल होने लगता है. इस कमी को पूरा करने के लिए अंडे, दालों और पनीर को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है.
विटामिन डी की कमी

5 / 8
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर बालों के झड़ने की दिक्कत हो सकती है. विटामिन डी की कमी से बालों के पतले होने की समस्या भी हो जाती है.
विटामिन बी12 की कमी

6 / 8
विटामिन बी12 एक ऐसा विटामिन है जो रेड ब्लड सेल्स प्रोडक्शन के लिए जरूरी है. विटामिन बी12 हेयर फॉलिकल्स तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. इस कमी को पूरा करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स और विटामिन बी12 फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन करें.
बायोटीन की कमी

7 / 8
बायोटीन की कमी होने पर बाल कमजोर और रूखे हो जाते हैं. ऐसे में बायोटीन की कमी पूरी करने के लिए बायोटीन सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं.