1 / 7
Tanning Home Remedies
Tanning Home Remedies: 40 डिग्री से ज्यादा धूप पड़ती है तो सनस्क्रीन भी कुछ खास असर नहीं दिखा पाती है. ऐसे में स्किन पर धूप की कड़ी मार पड़ती है और स्किन का ग्लो तो कम होता ही है साथ ही टैनिंग हो जाती है और स्किन धूप से झुलसकर सेंसिटिव होने लगती है. ऐसे में धूप से हुई टैनिंग को हल्का करने के लिए घर पर ही फेस पैक्स (Face Packs) बनाकर लगाए जा सकते हैं. ये फेस पैक्स स्किन को निखार देते हैं.
चावल और दही

2 / 7
एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच बेसन, 2 चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी पाउडर मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 30 से 40 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
संतरे का छिलका और मलाई

3 / 7
स्किन को निखारने के लिए और टैनिंग को कम करने के लिए संतरे के छिलके को सुखाकर पीस लें. 2 चम्मच पाउडर में 2 चम्मच मलाई और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर 10 से 20 मिनट लगाकर रखा जा सकता है.
बेसन और दही

4 / 7
टैनिंग को कम करने के लिए सबसे असरदार फेस पैक्स में से एक है यह फेस पैक. बेसन और दही को एकसाथ मिलाएं और चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाया जा सकता है.
टमाटर और शहद

5 / 7
टैनिंग हल्की करने के लिए टमाटर का रस लगाया जा सकता है. यह सनबर्न को भी कम करता है. एक टमाटर को पीसकर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं और मिक्स करके चेहरे पर लगा लें. 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं.
आलू का रस और चावल

6 / 7
चावल के आटे में जरूरत के अनुसार आलू का रस मिलाएं और इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगा लें. स्किन को निखार मिलता है और जमी हुई डेड स्किन सेल्स निकलने लगती हैं.
हल्दी और दूध

7 / 7
चेहरे की टैनिंग हल्की करने के लिए आप हल्दी और दूध को भी चेहरे पर लगा सकते हैं. 2 चम्मच दूध में चुटकीभर हल्दी डालें और चेहरे पर रूई की मदद से लगा लें. इसे चेहरे पर 2 मिनट मलें फिर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
यह भी पढ़ें - किस फल के छिलके से साफ हो सकते हैं पीले दांत? तुरंत जान लीजिए यह कमाल का नुस्खा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.