1 / 6
Small Kitchen Organization
Small Kitchen Organization: किचन घर का वो हिस्सा है जिसका साफ-सुथरा होना बहुत जरूरी है, क्योंकि यहां पर खाना बनाया जाता है. इसलिए पूरे महीने का राशन, सामान और बाकी सामान भी किचन में रखना जरूरी होता है. हालांकि, किचन का स्पेस काफी लिमिटेड होता है और बिखरा-बिखरा लगता है. इसलिए किचन को खूबसूरत बनाने में कैबिनेट और शेल्फ डिजाइन का बहुत बड़ा रोल होता है. सही डिजाइन न सिर्फ स्टोरेज बढ़ाते हैं बल्कि छोटे किचन को भी लग्जरी और प्रीमियम लुक देने में मदद करते हैं.
फ्लोटिंग शेल्फ डिजाइन

2 / 6
आजकल फ्लोटिंग शेल्फ डिजाइन बहुत ही ट्रेंड में है. जिसे दीवार पर बनाया जाता है. इससे किचन बड़ा और खुला हुआ लगता है. छोटे किचन में ये डिजाइन स्पेस बचाने के साथ-साथ मॉडर्न टच भी देता है. आप इस पर जरूरी सामान रख सकते हैं.
ग्लास कैबिनेट शेल्फ

3 / 6
अगर आप किचन को लग्जरी लुक देना चाहते हैं तो ग्लास डोर कैबिनेट शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. इनमें क्रॉकरी और ग्लासवेयर बहुत एलिगेंट दिखते हैं. रॉयल और प्रीमियम फील पाने के लिए हल्का और ओपन लुक भी दिया जा सकता है.
कॉर्नर शेल्फ यूनिट

4 / 6
छोटे किचन में कोनों का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है. कॉर्नर शेल्फ डिजाइन डेड स्पेस को उपयोगी बना देते हैं. आप इसमें खाने पकाने का सामान, मसाले, छोटे बर्तन या किचन एक्सेसरीज को स्टोर कर सकते हैं.
वुडन ओपन शेल्फ

5 / 6
लकड़ी के ओपन शेल्फ छोटे किचन को एलिगेंस लुक देते हैं. खासतौर पर अगर आपके किचन का थीम मिनिमल है तो ये डिजाइन बहुत सुंदर लगते हैं. आप अपने पसंद के रंग के डिजाइन को सेलेक्ट कर सकते हैं.
पुल-आउट कैबिनेट डिजाइन

6 / 6
पुल-आउट शेल्फ छोटे किचन के लिए बेहद स्मार्ट ऑप्शन माने जाते हैं. इन्हें जरूरत पड़ने पर बाहर खींचा जा सकता है. खास बात यह है कि यह बहुत ही कम जगह लेते हैं और दिखने में भी अच्छे लगते हैं.