1 / 6
तिरंगे के रंग वाली ये स्वादिष्ट डिशेज. Image Credit-Freepik and AI
Tiranga Dishes For Children: 15 अगस्त 2026 को देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा. आज और कल ज्यादातर स्कूलों में प्रोग्राम किए जाते हैं और कॉम्पिटिशन करवाए जाते हैं. बच्चे बड़ी खुशी से स्कूल जाते हैं. ऐसे में उनकी खुशी को और चार चांद लगाए जा सकते हैं. आप बच्चों के टिफिन में तिरंगे वाले नो-कुक व्यंजन दे सकती हैं. यह बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जिन्हें बहुत ही आसानी से तैयार किया जा सकते हैं. इन स्नैक्स को बनाने के लिए गैस या चूल्हा जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बच्चे भी इन्हें बड़े चाव से खाएंगे.
तिरंगा सैंडविच

2 / 6
यह व्यंजन बिना गैस के भी तैयार किया जा सकता है. ब्रेड की स्लाइस लेकर एक पर हरी चटनी, दूसरी पर पनीर या चीज और दूसरे पर मेयोनीज की पतली लेयर लगाएं. इन्हें एक के ऊपर एक रखकर तिरंगे की तरह सजाएं. चाहें तो सैंडविच को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर टिफिन में पैक कर दें.
इसे भी पढ़ें- बाजार से लाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं गरमा गरम मिनी मावा जलेबी
तिरंगा फ्रूट कप

3 / 6
यह बच्चों के लिए हेल्दी और बेहद आसानी से बनने वाली रेसिपी है. इसमें आप बच्चे के पसंद के फल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, आप भी कीवी, केला, आम, संतरा या पपीता का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन चीजों से तिरंगे के रंगों वाली लेयर तैयार आसानी से हो सकती है.
तिरंगा वेजिटेबल रोल

4 / 6
रोटी या रेडीमेड रैप में हरी चटनी, कद्दूकस की हुई गाजर, खीरा, पनीर और चीज भरें। इसे रोल करके छोटे टुकड़ों में काट लें. अलग-अलग रंगों की सब्जियों की वजह से यह टिफिन में बेहद खूबसूरत नजर आएगा. साथ ही, इसे बनाने के लिए गैस की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
तिरंगा दही चाट

5 / 6
एक प्लेट या छोटे बॉक्स में गाढ़ी दही की लेयर लगाएं. इसके ऊपर हरे रंग के लिए बारीक खीरा या हरी चटनी, बीच में दही और ऊपर नारंगी रंग के लिए कद्दूकस की हुई गाजर डालें. स्वाद के लिए थोड़ा चाट मसाला और सेव डाल सकती हैं.
टिफिन पैक करते समय रखें इन बातों का ध्यान

6 / 6
नो-कुक डिशेज बनाते समय ऐसी सामग्री चुनें जो बच्चों के टिफिन में कुछ घंटों तक आसानी से रह सके. खराब होने वाली या गिरने वाली चीजें बिल्कुल न दें. टिफिन पैक करने के लिए टिफिन को एयर टाइट रखें.
इसे भी पढ़ें- बालों की हालत हो गई खराब? कद्दू के बीज से घर पर बनाएं ये तेल