1 / 7
Why people eat blue cheese fungus
Blue Cheese Is Full Of Fungus: पिज्जा हो या सैंडविच चीज (Cheese) को बेहद शौक से खाया जाता है. चीज अलग-अलग तरह के होते हैं जैसे मोजरेला, शेडर, रिकोटा, फेटा या फिर कॉटेज. इन चीज का स्वाद भी एकदूसरे से अलग होता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं बाजार में ब्लू चीज भी मिलता है जिसका रंग पीला होने के साथ ही जगह-जगह से हरा-नीला होता है. यह यूनिक रंग चीज को फंगस से मिलता है. ऐसे में क्या यह चीज फंगस से सड़ा हुआ होता है? आखिर क्या वजह है कि लोग इस चीज को चाव से खाते हैं, जानिए यहां.
ब्लू चीज में कौन सा फंगस होता है

2 / 7
ब्लू चीज को उसका यह यूनिक टेक्सचर और रंग पेनिसिलियम रोकेफॉरक्टि या पेनिसिलियम ग्लॉकम से मिलता है. यह एक तरह की फफूंद है जिसे खाया जा सकता है.
बनाते हुए डाली जाती है फफूंद

3 / 7
ब्लू चीज को बनाने की प्रक्रिया में ही चीजमेकर्स इस फफूंद को मिलाते हैं. इससे मोल्ड चीज में बढ़ने लगती है और चीज को खराब करने के बजाय यह फंगस फैट्स और प्रोटींस में ब्रेक डाउन होने लगते हैं. इससे चीज को इसका क्रीमी टेक्सचर और टेस्ट मिलता है.
लोगों को पसंद आता है इसका बोल्ड टेस्ट

4 / 7
ब्लू चीज का स्वाद सॉल्टी और टैंगी होता है, साथ ही यह अर्दी और थोड़ा मसालेदार भी लगता है. शुरुआत में यह खाने में थोड़ा अलग लग सकता है लेकिन एक बार टेस्ट डेवलप हो जाए तो लोग इसके शौकीन हो जाते हैं.
किन चीजों में डाला जाता है ब्लू चीज

5 / 7
ब्लू चीज को सादा खाया जाता है, सलाद में डाला जाता है, इसे पास्ता में डालते हैं और शहद और सूखे मेवों के साथ भी इसका मजा लिया जाता है. इस चीज से सिंपल स्वाद वाली डिशेज को भी अनोखा फ्लेवर मिल जाता है.
सेहत को भी मिलते हैं फायदे

6 / 7
ब्लू चीज पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 भी होता है. यह चीज गट को फायदे देता है और अपने प्रोबायोटिक कंटेंट के लिए भी जाना जाता है.