1 / 7
High Protein Masala Dosa
High Protein Masala Dosa Recipe: डोसा एक ऐसा साउथ इंडियन फूड है जिसे आप बेझिझक सुबह, दोपहर या शाम के समय खा सकते हैं. डोसा की एक अच्छी बात यह भी है कि यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं आप अपने सिंपल से डोसा को मसाला डोसा भी बना सकते हैं. सोयाबीन से बनाए जाने वाला यह मसाला डोसा आपके प्रोटीन इंटेक को तो पूरा करेगा ही साथ ही स्वाद में भी इतना अच्छा लगेगा कि आप बार-बार इसी डोसा को बनाकर खाने लगेंगे. यहां जानिए प्रोटीन से भरपूर डोसा (Protein Rich Dosa) की यह आसान सी रेसिपी.
हाई प्रोटीन डोसा बनाने की सामग्री

2 / 7
इस डोसा को बनाने के लिए आपको 2 कप चावल, आधा कप सोयाबीन, एक चौथाई कप उड़द दाल, 2 चम्मच मेथी के दाने और छोटा चम्मच चना दाल की जरूरत होगी.
इस तरह तैयार करें बैटर

3 / 7
सबसे पहले सोयाबीन, चावल, उड़द दाल, चना दाल और मेथी के दानों को धोकर भिगोने के लिए रख दें. अब एक्स्ट्रा पानी निकालकर इन्हें पीस लें.
डोसा बैटर को करें फर्मेंट

4 / 7
मिश्रण को पीसने के बाद इसमें नमक मिलाएं और रातभर फर्मेंट होने के लिए रख दें. 6 से 8 घंटे तक इस मिश्रण को अलग रखने के बाद ही डोसा बनाने के लिए इस्तेमाल करें.
तवे पर डालकर पकाएं

5 / 7
सुबह इस मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाएं और डोसा बनाना शुरू करें. डोसा बैटर को तवे पर डालें, आलू का मसाला भरें और पक जाने के बाद रोल करके प्लेट में निकाल लें.
भर सकते हैं प्रोटीन की फिलिंग

6 / 7
आप चाहे तो प्रोटीन बढ़ाने के लिए मसाला डोसा का मसाला भी सोयाबीन से बना सकते हैं. सोयाबीन को हल्के मसाला के साथ पकाएं और फिर उसे डोसा के अंदर भरें.