1 / 7
when is fathers day
Father's Day 2026: पापा बच्चों के सुपरहीरो होते हैं. उन्हें देखकर ही बच्चे बड़े होते हैं, उनसे परिवार और प्यार के मायने सीखते हैं और किस तरह स्वार्थ छोड़ सबके लिए जिया जाता है यह समझते हैं. इन्हीं पापा को उनके त्याग और मार्गदर्शन के लिए शुक्रिया कहने का दिन है फादर्स डे. हर साल जून के तीसरे रविवार के दिन फादर्स डे मनाया जाता है. इस साल 21 जून के दिन फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा. अगर आप भी इस दिन को अपने पापा के लिए स्पेशल बनाना चाहते हैं तो यहां जानिए फादर्स डे पर क्या करें जिससे पापा के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाए.
क्वालिटी टाइम बिताएं

2 / 7
आज की व्यस्त जिंदगी में सबसे कीमती चीज समय है. फादर्स डे पर कुछ घंटे सिर्फ अपने पापा के लिए निकालें. उनके साथ बैठकर बातें करें, पुरानी यादें ताजा करें या उनकी पसंद की कोई एक्टिविटी करें.
हाथ से लिखा नोट दें

3 / 7
महंगे गिफ्ट से ज्यादा एक दिल से लिखा हुआ नोट उन्हें खुशी दे सकता है. अपने पिता के लिए कुछ भावनात्मक शब्द लिखें और उन्हें बताएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं.
उनकी पसंद का खाना बनाएं

4 / 7
अगर आपके पापा को कोई खास डिश पसंद है तो उसे घर पर बनाकर उन्हें सरप्राइज दें. पूरा परिवार साथ बैठकर डिनर करेगा तो दिन और भी यादगार बन जाएगा.
छोटा सा सरप्राइज प्लान करें

5 / 7
आप उन्हें कोई पसंदीदा किताब, घड़ी, फोटो फ्रेम या उनकी जरूरत की कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं. जरूरी नहीं कि उपहार महंगा हो, उसमें आपका प्यार होना चाहिए.
फैमिली फोटोशूट कराएं

6 / 7
फादर्स डे पर परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाएं. ये तस्वीरें आने वाले वर्षों में यादगार बन जाएंगी.