1 / 7
Milk Tooth Cavity Causes
Doodh Ke Dant Sadna: छोटे बच्चों में सबसे पहले जो दूध के साथ निकलते हैं उन्हें दूध के दांत कहते हैं. दूध के दांत जब टूट जाते हैं तो उसके बाद ही नए दांत आते हैं जिन्हें पक्के दांत कहा जाता है. मीठा खाने की वजह से या दांतों की सही तरह से सफाई ना करने की वजह से बच्चों के दूध के दांतों में सड़न हो जाती है. लेकिन, डेंटिस्ट का कहना है कि बच्चों के दूध के दांत सड़ने की वजह मां की यह एक गलती भी साबित हो सकती है. डेंटिस्ट डॉ. संदीप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने बताया है कि किस गलती के चलते बच्चे के दूध के दांत सड़ जाते हैं.
किस गलती से सड़ते हैं बच्चे के दूध के दांत

2 / 7
डॉक्टर बताते हैं कि बच्चों के दांत सिर्फ चॉक्लेट या कैंडी से ही खराब नहीं होते हैं बल्कि रात के समय बच्चे को मां दूध पिलाती है या बोतल से दूध पिलाती है तो इस नाइट फीडिंग के कारण भी बच्चे के दांत खराब हो सकते हैं. इस कंडीशन को नर्सिंग बोटल कैरिस कहते हैं.
सड़ सकते हैं सारे दांत

3 / 7
इस दौरान बच्चे के एक या 2 दांत नहीं बल्कि कई दांत या सारे दांत भी सड़ सकते हैं. कुछ ही महीनों में बच्चों के दांत खराब हो जाते हैं और काले नजर आ सकते हैं.
रात में दूध पिलाने पर क्या करें

4 / 7
बच्चे के दूध के दांत ना सड़ जाएं इसीलिए 2 साल से बड़े बच्चे को रात के समय दूध नहीं पिलाना चाहिए. छोटे बच्चे को अगर रात में दूध पिलाया जा रहा है तो किसी साफ और गीले कपड़े से दांतों और मसूड़ों को साफ करें.
बन जाती है दूध की लेयर

5 / 7
डॉक्टर बताते हैं कि दूध हेल्दी तो होता है लेकिन पूरी रात दांतों पर दूध की लेयर रहे तो मुंह में सड़न होने लगती है और दांत खराब हो सकते हैं.
पक्के दांतों को भी सड़ा सकते हैं दूध के दांत

6 / 7
पैरेंट्स को लगता है कि बच्चे के दूध के दांत सड़ गए हैं तो टूटने के बाद नए पक्के दांत आ जाएंगे. लेकिन, दूध के दांतों की सड़न नए दांतों की जड़ तक जा सकती है जिससे दांतो में सड़न हो सकती है.