1 / 4
Chennai [Tamil Nadu], May 09 (ANI): A cyclist with an umbrella makes his way through a glistening road during heavy rainfall, in Chennai on Saturday. (ANI Photo) National::lakshmi
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. वहीं, आज 12 मई मंगलवार को नोएडा-गाजियाबाद सहित कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ बादल गरजेंगे. इस दौरान कई जगहों पर 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलेंगी और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी

2 / 4
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के दोनों पश्चिमी और पूर्वी संभागों के 38 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के बाकी हिस्से में आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी. आने वाले दो-तीन दिनों प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने कहा का अनुमान हैं. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. कहीं धूप तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं.
लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम

3 / 4
राजधानी लखनऊ में आज मौसम शुष्क ही रहने की अनुमान है. सुबह से ही आसमान साफ बना हुआ है तेज धूप निकली हुई है. दिन होते-होते गर्मी बढ़ेगी. आज यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रहेगा. वहीं नोएडा-गाजियाबाद की बात करें तो यहां आज आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं. दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं.
IMD का कहना है कि इस बारिश की वजह से राज्य में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली हैं. अगले एक हफ्ते में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होगी वहीं रात में भी गर्मी बढ़ेगी.
इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

4 / 4
यूपी में आज नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती और बलरामपुर में गरज चमक के साथ बारिश होगी. इन जिलों में बिजली गिरने और 50 किमी की रफ़्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है.