1 / 6
Credit: Social Media
IMD के मुताबिक, 24 मई को देश के कई राज्यों में मौसम बदलेगा. दिल्ली, यूपी और बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि राजस्थान, केरल, हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत नहीं

2 / 6
दिल्ली-NCR में रविवार को भी तेज गर्मी पड़ सकती है. दिन के समय तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि शाम के समय हल्के बादल और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से कम निकलने की सलाह दी है.
यूपी और बिहार में हीटवेव का असर

3 / 6
उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. यूपी के बांदा में पारा 46 डिग्री के पार जा रहा है. लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, पटना और गया जैसे शहरों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में उमस भी महसूस हो सकती है.
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

4 / 6
राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है. जयपुर, बीकानेर और जोधपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. लेकिन गर्मी का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-स्नोफॉल

5 / 6
पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की वजह येलो अलर्ट जारी किया गया है.
केरल और पूर्वोत्तर में भारी बारिश

6 / 6
केरल, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं. IMD ने केरल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है.
(All Photos Credit: Social Media)