1 / 7
ek din me kitni chai pina chahiye
Ek Din Me Kitni Chai Piye: चाय को एक पेय नहीं बल्कि इमोशन कहा जाता है. चाय ना सिर्फ स्वाद के लिए पी जाती है बल्कि चाय को स्ट्रेस रिलीवर की तरह पिया जाता है. लेकिन, दिनभर में कितने कप चाय पीनी चाहिए यह कम ही लोग जानते हैं. चाय अगर बहुत ज्यादा पी ली जाए तो सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है. ऐसे में यहां जानिए एक दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए.
एक दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए

2 / 7
एक दिन में एक वयस्क व्यक्ति 3 से 4 कप चाय पी सकता है. आपको अगर रात में नींद ठीक तरह से नहीं आती है तो 2 से 3 कप चाय भी पी जा सकती है.
ज्यादा चाय पीने पर क्या होता है

3 / 7
जरूरत से ज्यादा चाय पी जाए तो इससे नींद खराब हो सकती है, एंजाइटी हो सकती है, न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है और पेट से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं.
खाना खाने के कितनी देर बाद पिएं चाय

4 / 7
अगर आप चाय के शौकीन हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने के बजाय कम से कम एक घंटा रुकें और फिर चाय पिएं.
हर्बल चाय भी है अच्छा ऑप्शन

5 / 7
दूध वाली कड़क चाय की बात ही कुछ और है. लेकिन, सेहत को चाय से नुकसान ना हो इसीलिए हर्बल चाय पीने की कोशिश करें. हर्बल चाय सेहत को कई फायदे देती है.
खाली पेट ना पिएं चाय

6 / 7
खाली पेट चाय पीने से खासतौर से परहेज करें. खाली पेट चाय पीने पर एसिडिटी हो सकती है, पेट में गैस बन सकती है और सीने में जलन होती है.