1 / 7
Most Used Emoji In 2025
Most Used Emoji In 2025: आजकल फोन पर किसी को मैसेज भेजते हुए आपको अपनी बात लिखकर कहने की भी जरूरत नहीं होती है बल्कि इमोजी से ही अपनी बात कह दी जाती है. इमोजी अपनेआप में एक अलग भाषा बन चुकी है. किसी फोटो के नीचे कैप्शन और कमेंट्स में भी शब्दों से ज्यादा इमोजी लगा दी जाती है और सचमुच लोग इमोजी से भावनाओं को बेहतर तरह से समझते भी हैं. साल 2021 में हंसने वाली इमोजी "😂" सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली इमोजी थी, लेकिन साल 2025 में हंसने या खिलखिलाने वाली इमोजी नहीं बल्कि एक दूसरी इमोजी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की गई इमोजी बन चुकी है.
किस इमोजी को किया गया सबसे ज्यादा इस्तेमाल

2 / 7
गूगल यूसेज डाटा के अनुसार, लाउडली क्राइंग इमोजी "😭", जिसकी आंखों से धारा जैसे आंसू बहते हैं, नंबर वन इमोजी बन चुकी है. 500 इमोजी में से यह एक इमोजी सबसे ज्यादा यूज की गई है. Image Credits - AI
गूगल ने कलेक्ट किया डाटा

3 / 7
गूगल ने दुनियाभर में ज्यादातर एंड्रोइड डिवाज में मौजूद गूगल कीबोर्ड और जीबोर्ड पर लोगों द्वारा इस्तेमाल किए गए 665 मिलियन इमोजी के गुमनाम सैंपल्स से यह डाटा इकट्ठा किया है. Image Credits - Pexels
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट

4 / 7
न्यूयॉर्क टाइम्स ने गूगल डाटा के साथ ही रेडिट फॉरम से डाटा इकट्ठा किया है. डेमोग्राफिक डाटा के अनुसार, युवाओं को हंसने वाली दोनों इमोजी 😂🤣 ओवरयूज्ड लगने लगीं जिसके बाद रोने वाली इमोजी 😭 का इस्तेमाल बढ़ गया. Image Credits - Pexels
कुछ दिनों के लिए यह इमोजी भी थी ट्रेंड में

5 / 7
कंकाल के सिर वाली इमोजी 💀 को कुछ समय तक टीनेएजर्स ने सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया था. इस कंकाल वाली इमोजी का मतलब माना गया डेड फ्रॉम लाफ्टर. लेकिन, जल्द ही रोने वाली इमोजी का इस्तेमाल बढ़ गया. Image Credits - AI
हसंने वाली इमोजी रही Gen X की पसंद

6 / 7
हंसने का इमोशन दिखाने के लिए भी GenZ की पहली पसंद रोने वाली इमोजी बनी लेकिन डाटा में GenX यानी मिडल एज के लोगों में हंसने वाली इमोजी ही पॉपुलर दिखी. Image Credits - AI