1 / 6
5 Players who played T20 WC from for 2 countries
इंतजार की घड़ियां बस खत्म होने को हैं. 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का घमासान शुरू होने जा रहा है. कुल 20 टीमें एक ट्रॉफी को पाने के लिए लड़ाई लड़ती हुई दिखाई देंगी. आइए आपको उन पांच प्लेयर्स के बारे में बताते हैं, जो एक नहीं, बल्कि दो देशों की तरफ से टी-20 विश्व कप खेल चुके हैं.

2 / 6
कोरी एंडरसन अपने करियर में दो देशों की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं. एंडरसन पहले न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा था. इसके बाद उन्होंने अमेरिका टीम का दामन थाम लिया था और वह साल 2024 में टीम की ओर से विश्व कप में खेलते हुए दिखाई दिए थे.

3 / 6
न्यूजीलैंड की जर्सी में इन दिनों बल्ले से धमाल मचा रहे मार्क चैपमेन भी दो देशों की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. चैपमेन 2014 और 2016 में खेले गए टी-20 विश्व कप में हांगकांग टीम का हिस्सा रहे थे. वहीं, 2022 और 2024 में वह न्यूजीलैंड की तरफ से खेले थे.

4 / 6
साल 2016 में साउथ अफ्रीका की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले डेविस विसे भी दो देशों की तरफ से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं. 2024 में विसे नामीबिया की तरफ से रंग जमाते हुए भी दिखाई दिए थे.

5 / 6
रूलोक वैन डेर ने 2009 और 2010 में साउथ अफ्रीका की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई दिए थे. इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड्स की तरफ से खेलना शुरू किया और वह इस टीम की तरफ से 3 बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. 0

6 / 6
पूर्व तेज गेंदबाज डर्क नैन्स भी दो देशों की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं. नैन्स ने 2009 में नीदरलैंड्स की ओर से वर्ल्ड कप खेला था. वहीं, 2010 में वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रंग जमाते हुए नजर आए थे.