1 / 6
Stuart Broad IPL
आईपीएल में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है. भारत की इस मशहूर टी-20 लीग का हिस्सा बनने के बाद विदेशी प्लेयर्स भी बेहद बेताब रहते हैं. करोड़ों की सैलरी के साथ-साथ इस लीग में धमाल मचाकर कई खिलाड़ियों ने अपने देश की नेशनल टीम में भी जगह बनाई है. हालांकि, कुछ प्लेयर्स भी हैं, जो आजतक इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेले हैं.

2 / 6
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस लिस्ट में पहला और सबसे बड़ा नाम हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 991 विकेट निकालने वाले एंडरसन को कभी भी इस लीग का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला है. पिछली बार उन्होंने ऑक्शन में अपना नाम भेजा था, लेकिन किसी भी टीम ने एंडरसन में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी.

3 / 6
एंडरसन के जोड़ीदार रहे स्टुअर्ट ब्रॉड को भी आईपीएल में खेलना का चांस नहीं मिल सका. ब्रॉड ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन इस मंच पर उन्हें अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिल सका.

4 / 6
इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक भी इस लिस्ट में शुमार हैं. कुक को कभी इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने का मौका नहीं मिला.

5 / 6
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम कभी भी आईपीएल का हिस्सा नहीं बने सके. मुशफिकुर ने कई बार ऑक्शन में अपना नाम भी भेजा, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिल सका.

6 / 6
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स भी उन प्लेयर्स में शुमार हैं, जिन्हें कभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने का मौका नहीं मिल सका. रीजा प्रोटियाज टीम की ओर से 38 वनडे और 87 टी-20 मैच खेल चुके हैं.