1 / 6
toxic teaser. image credit- social media
Toxic Teaser: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का नया टीजर रिलीज हो चुका है. एक तरफ जहां इस टीजर की खूब तारीफ हुई, तो वहीं दूसरी ओर टीजर में भरी बोल्डनेस की वजह से इसको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने इसे एक्शन से ज्यादा एडल्ट कंटेंट बता दिया है.
बोल्ड इंटीमेट सीन

2 / 6
फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर में एक्शन के साथ जबरदस्त रोमांस दिखाया गया है. 1 मिनट 41 सेकंड के वीडियो में कहानी और एक्शन से ज्यादा बोल्ड-इंटीमेट सीन है.
एडल्ट कंटेंट

3 / 6
टीजर को देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स को ट्रोल करने लगे हैं और इसे एडल्ट कंटेंट बता रहे हैं. एक यूजर ने टीजर को लेकर कहा कि उम्मीद है कि यश ने फिल्म साइन करने से पहले इसकी कहानी को पढ़ा होगा.
यूजर्स ने किया ट्रोल

4 / 6
एक यूजर ने कहा कि यकीन नहीं होता है कि यश की फिल्म का टीजर देख रहे हैं. एक और ने कहा कि ऐसा क्यों लग रहा है कि हम टीजर नहीं, सॉफ्ट पॉर्न देख रहे हैं.
यूजर्स का क्या कहना

5 / 6
इसके अलावा एक यूजर ने कहा कि यश भाई ये क्या है. बच्चे आपके फैन हैं और उन्हें ही इससे दूर रखा है. साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि इस फिल्म को फैमिली के साथ नहीं देखा जा सकता.
कब रिलीज होगी फिल्म

6 / 6
यूजर्स का कहना है कि यश से इस तरह की उम्मीद नहीं थी. फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लोगों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है, लेकिन इस तरह की उम्मीद मेकर्स से नहीं की गई थी.