1 / 7
Krishi Thapanda. image credit- social media
Who is Krishi Thapanda: कृषि थापांडा एक मामले को लेकर चर्चा में आ गई हैं. साथ ही इंटरनेट पर ये भी चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर कृषि थापांडा कौन हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में...
कृषि थापांडा

2 / 7
कृषि थापांडा की बात करें तो वो एक कन्नड़ एक्ट्रेस हैं. कृषि थापांडा कन्नड़ फिल्मों और टीवी में काम करने वाली भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने 2016 की फिल्म 'अकीरा' से डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें 2016 के SIIMA अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के तौर पर नॉमिनेट किया गया था. इसके अलावा वो 2014 में 'मिस कर्नाटक' का ताज जीत चुकी हैं. साथ ही उन्होंने 'बिग बॉस सीजन 5 कन्नड़' में कंटेस्टेंट के तौर पर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
क्यों चर्चा में आईं कृषि थापांडा

3 / 7
दरअसल, कन्नड़ एक्ट्रेस कृषि थापांडा के बेंगलुरु स्थित घर से एक 33 साल के व्यक्ति की लाश बरामद हुई है. एक्ट्रेस का घर शहर के आरआर नगर में है और कृषि के अपार्टमेंट से ये लाश गुरुवार को बरामद हुई है, जिसके बाद पुलिस ने घटना से जुड़े हालात की जांच शुरू कर दी है.
एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में गया था मृतक

4 / 7
शुरुआती जानकारी की मानें तो, ये घटना आरआर नगर के पॉश 'एलिगेंट्स अपार्टमेंट' में हुई है. मृतक की पहचान 33 साल के वैशाख के तौर पर हुई है, जो बुधवार रात को ही एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में गया था.
पुलिस को है शक

5 / 7
इतना ही नहीं बल्कि पुलिस को शक है कि जब फ्लैट में कोई और नहीं था, तब उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. हालांकि, अभी मामला साफ नहीं हुआ है और आगे की जानकारी आगे की जांच में ही सामने आएगी.
पुलिस कर रही जांच

6 / 7
बता दें कि इस घटना के समय अभिनेत्री अपने घर पर नहीं थीं. पुलिस ने शुरुआती जांच और फोरेंसिक सबूत इकट्ठा किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा है.
वजह नहीं आई सामने

7 / 7
अधिकारियों ने कहा है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगी और उसके पहले कुछ नहीं कहा जा सकता. अब आगे की जांच का इंतजार है.